फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Grand welcome of Prayag Peethadhishwar Omkaranand Maharaj by showering flowers.

Lalitpur News: पुष्पवर्षा कर प्रयाग पीठाधीश्वर ओंकारानंद महाराज का भव्य स्वागत

Sun, 26 May 2024 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome of Prayag Peethadhishwar Omkaranand Maharaj by showering flowers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोंगरा खुर्द (ललितपुर)। नाराहट में नौ दिवसीय श्रीराम महिमा महोत्सव में आए प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरु ओंकारानंद सरस्वती महाराज का शनिवार को श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर गाजे-बाजे के साथ अगवानी की। इस दौरान निकली कलश यात्रा में जहां महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन कीर्तन कर रही थीं वहीं युवा भजनों पर जमकर नृत्य कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरती उतारकर महाराज का स्वागत किया।
मालवा एक्सप्रेस से शनिवार सुबह ललितपुर स्टेशन पर उतरे प्रयाग पीठाधीश्वर की भक्तों ने अगवानी की और कार से नाराहट स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए, जहां फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। सुबह करीब नौ बजे पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आगे डीजे चल रहा था तो बीच में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए भजन गाती चल रही थीं। उनके ठीक पीछे घोड़ा बग्घी में बिराजे शंकराचार्य महाराज चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा हनुमान मंदिर से बस स्टैंड होते हुए निकली। जगह-जगह महाराज की आरती उतारी गई। शोभायात्रा देवी मंदिर से थाने के पास से विभिन्न चौराहे होते हुए निकाली गई। इस दौरान टोलियों ने नाचते-गाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कृष्ण सखा उद्धव महाराज, आचार्य महेंद्र त्रिपाठी, राज्यमंत्री प्रतिनिधि सुरेश पंथ, लल्लू राजा, लालू टोंटे, राजू राजा प्रधान, राजू घोष, सतीश पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed