{"_id":"66105c4a95162bf08c0ccaf4","slug":"government-gave-inflation-and-unemployment-to-the-country-pradeep-jain-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112862-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने देश को महंगाई और बेरोजगारी दी: प्रदीप जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने देश को महंगाई और बेरोजगारी दी: प्रदीप जैन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी दी है। वह अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद व इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में चौकाबाग स्थित एक शादीघर में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल थे।
झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन ने कहा कि बुंदेलखंड में महंगाई, बेरोजगारी व कर्ज बड़ी समस्या है। कई किसान, युवा आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। उन्होंने बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत मंडियों व बंद पड़ी खदानों का भी जिक्र किया। कहा कि पर्यावरण के नाम पर खदानों को बंद कर दिया गया, वहीं मंडियों में जानवरों को बांधा जा रहा है।
पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जिम्मेदारी है कि जनता के बीच पहुंचकर उन्हें सच्चाई बताएं। उन्होंने कहा कि गठबंधन का मुकाबला झूठे प्रचार से है। आप के जिलाध्यक्ष हरदयाल लोधी ने कहा कि भाजपा जांच एजेंसी को सियासी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इस दौरान दो बार के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल राय व राहुल रिछारिया आदि मौजूद रहे।