फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ganja trader caught by police, 55 kg green and 300 gm dry ganja found

Lalitpur News: पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा कारोबारी, 55 किलोग्राम हरा और 300 ग्राम सूखा गांजा मिला

Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ganja trader caught by police, 55 kg green and 300 gm dry ganja found
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान के तहत नाराहट थाना पुलिस ने एक गांजे के कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हरा व सूखा गांजा बरामद किया। बरामद गांजे को आसपास के क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह शनिवार की रात को अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार व मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम पिपरिया के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में हरा व सूखा गांजा के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रान सिंह निवासी ग्राम पिपरिया पाली को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 55 किलोग्राम हरा गांजा (पौधे) व 300 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्रों में गांजा बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गांजा कारोबारी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामबालक शुक्ला, हेडकांसटेविल योगेश प्रताप सिंह, प्रवेंद्र सिंह, सिपाही दिलीप कुमार, रामबाबू और महिला सिपाही ममता देवी शामिल रही।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed