फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Contract workers' strike halts access to medical treatment.

Lalitpur News: संविदा कर्मियों की हड़ताल ने रोकी इलाज की राह

Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Contract workers' strike halts access to medical treatment.
ललितपुर। जिले में संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं चरमरा गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दवाइयां और सामान्य जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर 30 सितंबर से बंद हैं, जिससे प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में सुविधाएं देने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए गए थे। इनमें एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की नियुक्ति की जाती है। ये अधिकारी प्राथमिक जांच, उपचार, दवा वितरण और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग करते हैं। गंभीर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य इकाई पर रेफर करने का कार्य भी करते हैं। टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श भी दिया जाता है। सीएचओ के हड़ताल पर जाने से 83 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद हैं। प्रत्येक मंदिर पर प्रतिदिन करीब 20 मरीज आते थे, जिससे कुल डेढ़ हजार से अधिक मरीज प्रभावित हैं। ऐसे में इन मरीजों को जांच और सामान्य उपचार के लिए पीएचसी व सीएचसी तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

---
आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सुविधाएं
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लगभग 14 प्रकार की जांच उपलब्ध हैं। इनमें मलेरिया, डेंगू, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफिलिस, कफ, ब्लड शुगर, यूरिन प्रोटीन और क्लोरीन की जांच शामिल है। केंद्र पर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर जैसे गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग भी होती है। गर्भवती महिलाओं की जांच की सुविधा भी यहां दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्वास्थ्य सेवाएं बाधित
संविदा और एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से कई अन्य कार्यक्रम भी बाधित हुए हैं। एएनएम के हड़ताल पर जाने से टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और देखभाल प्रभावित हुई है। टीबी कार्यक्रम, आरबीएसके कार्यक्रम और ओपीडी सेवाएं भी बाधित हैं। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट और डाटा ऑपरेटिंग जैसे कार्य भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभावित हुए हैं।
---
सीएचओ, एएनएम व अन्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई हैं। स्थाई कर्मचारियों से कार्य लिया जा रहा है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed