फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The BJP Mahila Morcha burned an effigy of Rahul Gandhi.

Lalitpur News: भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Tue, 13 Oct 2026 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The BJP Mahila Morcha burned an effigy of Rahul Gandhi.
ललितपुर। शहर के घंटाघर मैदान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी की महिला-विरोधी नीतियों के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रावत ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के विषयों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के हितों की रक्षा और उनके सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्हें महिलाओं का सम्मान रखने की नसीहत भी दी गई। विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रुचिका बुंदेला, जिला महामंत्री रजनी अहिरवार,जिला मंत्री सुनीता पंथ ,संगीता सोनी, वरिष्ठ नेता मोहिनी रजक, रामेश्वरी सोनी, मनविंदर कौर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed