फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused with outstanding warrant freed after attack on police team; two policemen injured.

Lalitpur News: पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी छुड़ाया, दो पुलिसकर्मी घायल

Tue, 13 Oct 2026 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused with outstanding warrant freed after attack on police team; two policemen injured.
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलता में शनिवार की देर रात वारंटी को हिरासत में लेने पर परिजनों व आसपास के लोगों ने पथराव कर उसे छुड़ा लिया। इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। तेरई फाटक चौकी प्रभारी शिवजीत सिंह की तहरीर पर एक महिला सहित पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक शिवजीत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 10-11 अक्तूबर की रात करीब 2:20 बजे वे पुलिस दल के साथ दौलता गांव पहुंचे। दल में उपनिरीक्षक रमेश सिंह, उमाशंकर तिवारी, रामआसरे, सत्येंद्र, अमनदीप और चालक सोनू विश्वकर्मा शामिल थे। वे थाना बार से संबंधित एक मामले के आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुमेंद्र उर्फ कालू यादव को गिरफ्तार करने गए थे। आरोपी अपने घर पर मौजूद मिला और उसे हिरासत में ले लिया गया। मौके पर मौजूद आरोपी के माता-पिता ने उसे ले जाने का विरोध किया। आरोप है कि उसकी (आरोपी) की छत से रोहित यादव और पड़ोसी कमल यादव ने पुलिसकर्मियों को गालियां दीं। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र को यहीं छोड़ दो, वरना जिंदा नहीं जा पाओगे। जैसे ही पुलिस दल आरोपी को लेकर चलने लगा, छत से पथराव शुरू हो गया। रोहित और कमल सहित पांच-छह अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से बड़े-बड़े पत्थर फेंके। आरोपी के पिता आजाद यादव और मां विनीता ने भी पास रखी लाठी से हमला किया। सभी लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। हमलावरों ने एक राय होकर आरोपी सुरेंद्र को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इस हमले में पुलिस कर्मी अमनदीप सिंह और सत्येंद्र कुमार को गंभीर चोटें आईं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। घायल दोनों पुलिसकर्मियों को सीएचसी भेजकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुमेंद्र उर्फ कालू यादव ,उसके भाई रोहित यादव, पिता आजाद यादव, मां विनीता और पड़ोसी कमल यादव को नामजद किया गया। इनके अलावा छह अज्ञात व्यक्तियों पर भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ ने तीन टीमों का गठन किया था। जिसके बाद पुलिस ने ककड़ारी के पास से हमला करने के आरोपी आजाद, कमल यादव, विनीता यादव, अशोक यादव, सोन सिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने के मामले में पांच नामजद सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।-आशीष मिश्रा, सीओ तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed