फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   galla mandi in amarpur till lockdown

लॉकडाउन तक अमरपुर मंडी में आज से शुरु होगा अस्थाई गल्लाव्यापार

Mon, 13 Apr 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
galla mandi in amarpur till lockdown
ललितपुर। अमरपुर मंडी में सोशल डिस्टेंस कायम रखते हुए गल्ला व्यापारी आज से अपना कार्य सुचारु करेंगे। इसमें गल्ला मंडी में रजिस्टर्ड सभी आढ़ती (व्यापारियों) को कार्य करने की अनुमति मंडी समिति द्वारा दी जाएगी। प्रत्येक व्यापारी को अपनी फर्म के लेटरपैड पर अमरपुर मंडी में व्यापार करने की अनुमति लेनी होगी। अमरपुर मंडी में व्यापार (खरीद-बिक्री) करने की प्रक्रिया पूर्व की भांति रहेगी। कच्चे आढ़तियां द्वारा बोली के माध्यम से माल विक्रय होगा। अस्थाई मंडी अमरपुर में चना, मटर और मसूर की खरीद-बिक्री की परमीशन प्रशासन द्वारा पूर्व में दी गई थी। अब प्रशासन ने गेहूं खरीद के भी निर्देश दिए हैं। इसकी भी परमीशन मंडी कमेटी से लेनी होगी। प्रशासन द्वारा गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य 1925 या उससे अधिक की दर पर खरीद के आदेश दिए हैं। गेहूं खरीद की जिम्मेदारी स्वयं व्यापारी की होगी। फर्म (आढ़त) पर सिर्फ एक ट्राली ही विक्रय की जा सकेगी। उक्त ट्राली पर किसान सिर्फ एक जिंस लेकर ही आएंगे, वह किसान भी प्रशासन द्वारा तय किए जाएंगे। माल की डाक ट्रैक्टर-ट्राली पर होगी किसी भी माल की ढेरी नहीं लगाई जाएगी। डाक के बाद क्रय करने वाले व्यापारी के मिल/ फर्म पर ही माल तौला जाएगा, जो व्यापारी अमरपुर मंडी से वर्तमान मंडी में माल लाना चाहते हैं, वह ट्कों के माध्यम से माल ला सकते हैं। वर्तमान मंडी में ट्राली, टैक्सी, पिकअप सहित अन्य वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
विज्ञापन

अमरपुर मंडी में किसानों का प्रवेश सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही होगा। 12 से 2 बजे तक डाक के माध्यम से क्रय- विक्रय होगा। शाम छह बजे तक मंडी पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी। गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक अनौरा ने बताया कि अमरपुर मंडी अस्थाई रूप से लॉकडाउन के चलते 30 अप्रैल तक के लिये स्थानांतरित की जा रही है, स्थिति सामान्य एवं लॉकडाउन समाप्त होने के पश्चात मंडी पूर्व की भांति नवीन गल्ला मंडी में विधिवत चलेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से वैश्विक संकट के चलते फूड सप्लाई चालू रखने के लिए इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed