फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four year old Mayank is asking... when will Papa come?

Lalitpur News: चार साल का मयंक पूछ रहा... पापा कब आएंगे

Mon, 01 Apr 2024 04:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
Four year old Mayank is asking... when will Papa come?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सौजना थाना क्षेत्र के छापछौल गांव में युवक की हत्या के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीण इसके लिए हत्यारोपी अरुण की शराब की लत को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उसने शराब नहीं पी होती तो महेंद्र की जान बच जाती। वहीं, महेंद्र की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है।

मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। चार साल का बेटा मयंक सुबह से पापा का इंतजार कर रहा है। वह अपनी मम्मी से पूछता है कि पापा कब आएंगे। कहां गए हैं। वहीं छह साल की बेटी खुशी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बबली का कहना है कि उनका परिवार ही उजड़ गया। महेंद्र का छोटा भाई जितेंद्र महज 20 साल का है। उसने बताया कि भैया के जाने के बाद अब उसकी जिंदगी कैसे चलेगी। परिवार के पास एक एकड़ की खेती है। पूरा परिवार मजूदरी करके खर्च चलाता है। दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा महेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पिता मिठ्ठू लाल भी मजदूरी करते हैं। मजदूरी ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन है। अब महेंद्र की हत्या के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। वहीं, शनिवार देर शाम पुलिस की निगारनी में महेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed