फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four person died in kerla express for summer

केरला एक्सप्रेस में गर्मी से चार की मौत

Tue, 11 Jun 2019 01:13 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 11 Jun 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
four person died in kerla express for summer
train - फोटो : demo
झांसी। केरला एक्सप्रेस में सवार होकर आगरा से कोयंबटूर जा रहे एक महिला समेत तीन वृद्ध यात्रियों की भीषण गर्मी के कारण चलती ट्रेन में मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी बीमार हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने भी उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। ये सभी यात्री तमिलनाडु से 68 लोगों के ग्रुप के साथ वाराणसी और आगरा में घूमने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। जीआरपी ने झांसी में तीनों शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।  
विज्ञापन

तमिलनाडु से 68 लोगों का एक ग्रुप दस दिन पहले वाराणसी और आगरा घूमने के लिए निकला था। वाराणसी में धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद वे सब दो दिन पहले आगरा आ गए। सोमवार को वे सभी 12626 केरला एक्सप्रेस में सवार होकर आगरा से कोयंबटूर लौटकर जा रहे थे। इन सभी के एस 8 व एस 9 कोच में आरक्षण थे। भीषण गर्मी के चलते आगरा से ट्रेन चलने के साथ ही तमिलनाडु के निलगिरी जिले के कोन्नूर थाना क्षेत्रांतर्गत कोल्लीमलाई अति ग्राहत निवासी पाचीयप्पा के बुंदर पालानी (80), कोन्नूर थाना क्षेत्र के ओट्टूपट्टाराई द नीलग्राश निवासी बालाकृष्णन रामासामी (69), कोयंबटूर के  कृष्णा अम्मा राजापुरम मोडी कोयंबटूर साउथ अपलीयत निवासी धीवानाई पत्नी चिन्नारे व कैन्नूर निवासी सुबरय्या (87) की तबियत बिगड़ने लगी। ट्रेन के झांसी आते- आते पाचीयप्पा, बालाकृष्णन व धीवानाई गर्मी सहन नहीं कर सकीं और उक्त तीनों ने चलती ट्रेन में ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद अन्य साथियों ने रोना चीखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शाम 6.58 बजे ट्रेन के झांसी में प्लेटफार्म दो पर रुकते ही ग्रुप के अन्य यात्रियों ने प्लेटफार्म पर उतरकर रेल कर्मचारियों से मदद मांगी। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और अन्य रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंच गया। बाद में तीनों शवों को ट्रेन से उतार लिया गया तथा बीमार सुबरय्या को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रेन 7.38 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed