फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Heavy rains fill dams; gates of 9 dams opened; alert issued for low-lying areas.

Lalitpur: झमाझम बारिश से लबालब हुए डैम, 9 बांधो के खोले गए गेट, निचले इलाकों में अलर्ट

Thu, 03 Sep 2026 01:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 03 Sep 2026 01:06 PM IST
सार

बांधों में पानी की आवक बढ़ने और जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पहुंचने के कारण नौ बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Lalitpur: Heavy rains fill dams; gates of 9 dams opened; alert issued for low-lying areas.
कचनौंदा बांध। - फोटो : संवाद

विस्तार

ललितपुर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश और बुधवार की देर रात हुई तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। रिपटों और पुलियों के ऊपर से पानी बहने लगा है। बांधों में पानी की आवक बढ़ने और जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पहुंचने के कारण नौ बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

विभिन्न बांधों से छोड़े गए पानी का विवरण
शहजाद बांध से 18108 क्यूसेक
जामनी बांध से 16500 क्यूसेक
रोहिणी बांध से 4863 क्यूसेक
जमड़ार बांध से 1374 क्यूसेक
भावनी बांध से 8079 क्यूसेक
बंडई बांध से 788 क्यूसेक
भौंरट बांध से 7900 क्यूसेक
राजघाट बांध से 16000 क्यूसेक
कचनौंदा बांध से 8105 क्यूसेक

गोविंद सागर बांध भी लबालब हो गया है और इसमें पानी की आवक लगातार बनी हुई है। इसे देखते हुए गोविंद सागर बांध के दोपहर ढाई बजे से गेट खोलकर 4440 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

बुढवार के रिपटा पर पानी, आवागमन थमा
बुधवार की रात को हुई तेज बारिश से ललितपुर से बुढवार को जाने वाली सड़क पर बने रिपटे के ऊपर पानी बहने लगा। रिपटे पर करीब तीन से चार फुट ऊपर से पानी बहने से दोनों ओर का आवागमन थम गया। केंद्रीय विद्यालय को जाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed