फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four booked for police attack

पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर के मामले में चार पर मामला दर्ज

Fri, 26 Feb 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
four booked for police attack
police jeep.jpeg - फोटो : police jeep.jpeg
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत राजघाट मार्ग पर ग्राम कालापहाड़ में बदमाश व पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर घायल करने के मामले में थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर चार नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी के पास तमंचा बरामद होने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जाखलौन थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौबे ने बताया कि पुलिस बल के साथ वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्रि में करीब 12 बजे नेहरु नगर अंबेडकर चौराहा पहुंचे। जहां सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन पुलिस बल के साथ मिले। एसओजी टीम प्रभारी भी हमराह के साथ आ गए। पिसनारी जाते समय मुखबिर ने सूचना की दी कि कुछ बदमाश सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास बैठकर शराब पी रहे हैं। सूचना पर बताए गए स्थान पर पहुंचे। कालापहाड़ के समीप पुलिस को देखकर बदमाशों से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और बाइक से भागने लगे। जवाब में पुलिस पार्टी ने फायरिंग की। फायरिंग बंद होने के बाद देखा तो एसओजी के हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव के बाएं हाथ में गोली लगी और कांस्टेबल अमित पाठक गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मोहल्ला जुगपुरा निवासी ब्रजेंद्र यादव पुत्र पप्पू यादव बताया। जबकि, फायरिंग करने वाले ग्राम जामुनधाना निवासी राजा और ग्राम पाचौनी निवासी कृपाल अहिरवार भागने में सफल रहे। उसने स्वीकार किया है कि तीनों ने पेट्रोल पंप पर लूट की थी। लूट के लिए एक अन्य साथी राजेंद्र ने बाइक उपलब्ध कराई थी। बदमाश के पास से तमंचा व साढ़े आठ हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी ब्रजेंद्र के पास से तमंचा मिलने पर उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। भागे बदमाशों को गिरफ्तार के लिए टीमें अभियान चला रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
घायल बदमाश पैरोल पर आया था जेल से बाहर
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश बृजेंद्र यादव कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जुगपुरा का निवासी है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश जाखलौन पंप पर हुई लूट में शामिल था और पूर्व में एससी/ एसटी अधिनियम में जेल में था। कोरोना काल में पैरोल पर रिहा किया गया था।

-------
यह है घटना
सोमवार की रात्रि में नौ बजकर 45 मिनट पर थाना जाखलौन के पाली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ बंदूकधारी बदमाशों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट कर पेट्रोल पंप से लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। खुलासे के लिए जाखलौन थानाध्यक्ष, कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया था।
- प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed