फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   forced on lockdown implimentation

हालात बिगड़ने लगे हैं, अब संभलने में ही है सभी की भलाई

Mon, 11 May 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
forced on lockdown implimentation
अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व युवतियां - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सोमवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा ग्राम बार में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और युवतियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि अब जनपद के हालात बिगड़ गए हैं। सब लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और जितना हो सके घरों में ही रहें। इसी में सभी की भलाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नियमों का सभी पालन करें और ज्यादातर समय अपने घर पर ही रहें। अगर हम घर के बाहर निकलते हैं तो इससे संक्रमण फैलने की संभावना है। सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के कहीं भी जाने से बचें। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन जरूरी है। अगर हम इसका पालन नहीं करेंगे तो कोरोना से जंग जीतने में पीछे रह जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्य बार-बार सैनिटाइजर से हाथ साफ करते हैं। स्वयं के बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन करना जरूरी है। अगर अब भी हम बचाव के प्रति जागरुक नहीं हुए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। इस दौरान हृदेश जैन, रंजना जैन, खुशी जैन, राशि जैन, संगीता जैन, अंजना जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सबको घरों में ही रहना होगा। घर से तभी निकलना होगा, जब हमें कोई अतिआवश्यक कार्य हो। अनावश्यक बाहर निकलने से सभी परहेज करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
- हृदेश जैन
---------------
सभी को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह से सतर्क, सावधान व जागरुक होने की आवश्यकता है। घर पर रहते हुए बच्चों को बाहर जाने से रोके रखें।
- रंजना जैञन
--------------
अब वक्त आ गया है कि हम सभी को लॉकडाउन का पालन करना बहुत ही जरुरी है। सभी घर पर रहें, मास्क लगाएं व सामाजिक दूरी बनाएं। इसी में सभी की सुरक्षा है।
- खुशी जैन
--------------------------
घर में रहकर व्यस्त रहने के लिए कुछ भी करो, लेकिन सब घर पर ही रहो। अपने आप को घर में ही लॉक करो, मिलना- जुलना बंद करो, तभी हम कोरोना की लड़ाई में जीत सकते हैैैैं।
- रशि जैन
-------
जनपद में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। अब जो भी अनावश्यक रूप से बाहर निकलें, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी से लोग ठीक तरीके से नियमों का पालन करेंगे।

- संगीता जैन
------
कोरोना के संक्रमण से बचाव को पूरा प्रयास कर रहे हैं। सावधान भी हैं, क्योंकि हमारा जनपद भी कोरोना की चपेट में आ गया है। संक्रमण से बचाव के लिए घर में रहना जरुरी है।
- अंजना जैन
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed