{"_id":"555386d90e27835f7fedce3603d550bc","slug":"for-dessert-samples-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई के लिए नमूने
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महरौनी में तीन दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए।
नगर के कुछ उपभोक्ताओं द्वारा कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर नगर के मिष्ठान भंडारों पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचे जाने की शिकायत की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर सिद्दीकी को निर्देशित किया। खाद्य सुरक्षा टीम ने ललितपुर रोड स्थित बस स्टॉप के पास पाठक मिष्ठान भंडार से बर्फी, कैलाश सेन के प्रतिष्ठान से बेसन के लड्डू और अशोक रैकवार की दुकान से मिल्क केक के नमूने लिए। इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह दुकानें बंद करके भाग गए।
