{"_id":"588baa1a4f1c1ba333cf72fc","slug":"fog-still-slow-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा से अब भी कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा से अब भी कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
train, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरा व शीत लहर के साथ जहां लोगों का बुरा हाल है, वहीं कोहरा का असर अब भी कई ट्रेनों पर दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को कई ट्रेन लेट आई, तो बहुत से ट्रेन तो 22 घंटे तक लेट होने दूसरे दिन तक ट्रेन ललितपुर पहुंच सकी।
बृहस्पतिवार को एक बार फिर से शीतलहर के साथ कोहरा बढ़ जाने के कारण कई ट्रेन प्रभावित रही हैं। इसके चलते 26 जनवरी को रात को आने वाली ट्रेन सचखंड एक्सप्रेस 20 घंटे लेट होकर दूसरे दिन शुक्रवार की शाम 5.04 बजे आई। वहीं शुक्रवार को आने वाली सचखंड एक्सप्रेस पौने आठ घंटे लेट बताई गई। इसी प्रकार डाउन रुट की राप्तीसागर एक्सप्रेस 23 घंटे लेट रही। वहीं डाउन रुट की पंजाबमेल एक्सप्रेस भी सात घंटे लेट होकर शुक्रवार की शाम पौने आठ बजे आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं झेलम एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही। इसके अलावा अन्य कई ट्रेन दो से ढाई घंटे तक लगातार लेट चल रही हैं। लेकिन अब उत्तर भारत में हल्की बारिश व ओलावृष्टि और शीतलहर के चलते कोहरा होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते ट्रेनों की गति फिर से प्रभावित हो सकती है।