फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   flag hoisting negligence, head master suspended

झंडारोहण के दौरान लापरहवाही पर एक शिक्षक निलंबित, एक विद्यालय के समस्त स्टाफ को प्रतिकूल प्रविष्ट

Tue, 01 Sep 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
flag hoisting negligence, head master suspended
ललितपुर। 15 अगस्त को झंडारोहण के दौरान हुई लापरवाही पर जिला बेसिक शिक्षक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पठा के प्रधानाध्यापक कलीम खान को निलंबित और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़ेसराकला की प्रधान अध्यापक शैलानंदन समेत सभी स्टाफ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। कलीम खान पर राष्ट्रगान के समय सावधान की मुद्रा में खड़े न होने तथा शैलानंदन पर राष्ट्रध्वज उल्टा फहराए जाने का आरोप है। वहीं, सभी स्टाफ ने भी उल्टा झंडा फहराते वक्त ध्यान नहीं दिया, इसलिए सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। दोनों मामलों की जांच क्रमश: खंड शिक्षाधिकारी बार और महरौनी को दी गई है, साथ ही 30 दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश बीएसए ने दिया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि महरौनी के ग्राम पठा उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान लापरवाही बरतने की कुछ तस्वीरें में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। तस्वीरों में स्पष्ट हो रहा है कि तस्वीरें राष्ट्रगान के समय की हैं। इस समय सभी लोग सावधान की अवस्था में होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के साथ प्रधानाध्यापक कलीम खान सावधान की मुुदा में नहीं है, जो राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का अपमान है। वहीं अन्य कार्यरत अध्यापक व ग्रामीण सावधान की मुद्रा में थे। प्रधानाध्यापक कलीम खान को दायित्वों के प्रति उदासीन रहने के कारण निलंबित कर दिया। वहीं, ब्लॉक तालबेहट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़ेसरा कला में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को उलटा फहराया जाने और सभी स्टाफ द्वारा भी ध्यान नहीं दिए जाने पर दायित्वों के प्रति लापरवाही को लेकर समस्त विद्यालय स्टाफ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

दायित्वों की लापरवाही पर उपरोक्त सभी पर कार्रवाई की गई है। पठा विद्यालय के प्रधानाध्यापक कलीम खान की जांच खंड शिक्षाधिकारी बार तथा कड़ेसरा कला विद्यालय के सभी स्टाफ की जांच खंड शिक्षाधिकारी महरौनी को सौंपी गई है। उन्हें जांच पूरी कर 30 दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम प्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed