{"_id":"672fb9477500eafcd508d904","slug":"five-roads-will-be-repaired-with-rs-113-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-123733-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 1.13 करोड़ से पांच सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 1.13 करोड़ से पांच सड़कों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जर्जर पड़ी पांच सड़कों की 1.13 करोड़ रुपये से मरम्मत कराई जाएगी। ब्लॉक बार व मड़ावरा की प्रमुख सड़कों के साथ दो गांवों के संपर्क मार्ग भी इसमें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग टेंडर करा रहा है।
बारिश के मौसम में अधिकांश सड़कें खस्ताहाल में हो गई हैं। गड्ढों का आकार विशाल होने से इन पर चलना दुश्वार हो गया है। बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से चुटहिल हो रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद अब विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। इससे बार व मड़ावरा ब्लॉक मुख्यालय तक आवागमन में ग्रामीणों को राहत मिल जाएगी।
-- -
इन सड़कों की होगी मरम्मत
सड़क - राशि
- खोंखरा बार गदयाना मार्ग - 15 लाख
- सौजना-मड़ावरा मार्ग - 26 लाख
- बार-बानपुर मार्ग - 24 लाख
- सेमराभागनगर मार्ग - 25 लाख
- बम्हौरीखड़ैत मार्ग - 23 लाख
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
कुल - 1.13 करोड़
-- -
पांच सड़कों की विशेष मरम्मत 1.13 करोड़ से कराई जानी है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। निविदा पूर्ण होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड