फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   First voting, then drinking water

Lalitpur News: पहले मतदान, उसके बाद जल पान

Tue, 14 May 2024 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
First voting, then drinking water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी (ललितपुर)। सोमवार को कस्बा स्थित हनुमान जी टोरिया मंदिर से मतदाता जागरुकता अभियान रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह व रघुवीर सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य केशव देव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

बांसी के प्रमुख मार्ग से होती हुई रैली लाल जी मंदिर में संपन्न हुई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में जिला विद्यालय निरीक्षक ने मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। प्राचार्य केशव देव ने कहा कि 20 मई लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें परिवार सहित सभी बूथ पर जाकर शत प्रतिशत मतदान करें। इस दौरान छात्र छात्राओं सहित अन्य लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। मंदिर के महंत दामोदर दाउ, रमाकांत गोस्वामी, प्रधानाचार्य भारत नामदेव, प्रधानाचार्य केके सिंह, सुदर्शन डिग्री कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ मंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह बुंदेला, समाजसेवी डॉ जितेंद्र जैन, ग्राम प्रधान हरिकिशन झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed