फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Firecrackers caught fire due to fireworks during fruit donation ceremony, four including a boy burnt

Lalitpur News: फलदान समारोह में आतिशबाजी से पटाखों में लगी आग, लड़का सहित चार झुलसे

Sat, 09 Mar 2024 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers caught fire due to fireworks during fruit donation ceremony, four including a boy burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फलदान समारोह के दौरान की गई आतिशबाजी की चिंगारी पास में रखे पटाखों पर गिर गई। इससे पटाखे जलने लगे और चिंगारी की चपेट में लड़का सहित चार युवक झुलसकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

कस्बा मड़ावरा निवासी प्रताप राजपूत के बड़े पुत्र गौरव (24) का फलदान कार्यक्रम शुक्रवार शाम को घर पर चल रहा था। फलदान रस्म होने के बाद आंगन में आतिशबाजी की जा रही थी। वहीं पास में गौरव, उसका छोटा भाई सौरभ, नीरज व चाचा श्याम सिंह खड़े थे। आतिशबाजी की चिंगारी वहीं पास में रखे पटाखों पर गिर गई और देखते ही देखते पटाखों ने आग पकड़ ली और वह तेज आवाज के साथ दगने लगे। इससे निकली चिंगारी की चपेट में गौरव, सौरभ, नीरज व श्याम सिंह आ गए और झुलसकर घायल हो गए। घायलों को मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां गौरव व नीरज के मामूली झुलसे होने से उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। जबकि सौरभ व श्याम सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने श्याम सिंह की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं सौरभ को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed