फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   File an FIR for the robbery on childrens rights

बच्चों के हक पर डाका डालने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर

Wed, 06 Nov 2019 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
File an FIR for the robbery on childrens rights
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते डीएम योगेश कुमार शुक्ला - फोटो : LALITPUR
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने विकास के प्राथमिकता कार्यक्रमों की अक्तूबर तक की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को वितरित किए जाने वाले जूता, मोजा, स्वेटर, पाठ्य पुस्तक और बैग की गुणवत्ता एवं वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश प्रभारी बीएसए को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला ने समस्त अधिकारियों से कहा कि वह बैठक में पूर्ण मनोयोग के साथ आएं। जलपान की व्यवस्था में समय व्यर्थ न करें। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पीएचसी व सीएचसी के चिकित्सकों के साथ बैठक करें। पेंशन योजनाओं में समस्या होने पर चर्चा करें। विद्युत विभाग की समीक्षा में बताया गया कि मुख्यालय स्तर पर औसत 22.30 घंटे, तहसील स्तर पर 21.07 घंटे तथा ग्रामीण स्तर पर 19.31 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। डीएम ने कहा कि 31 दिसंबर तक सौभाग्य योजना का शेष लक्ष्य पूर्ण किया जाए। 15 जनवरी तक हाईटेंशन तार संबंधी क्षतिपूर्ति का कार्य पूर्ण किया जाए। यदि इससे अधिक देरी होती है तो अधिशासी अधिकारी विद्युत के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी को उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं अन्य संबंधित लोगों के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करने को कहा। कार्यदायी संस्था को 31 मार्च 2020 तक निर्माण करने को कहा। अन्यथा संस्था के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। महरौनी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण में शासन को वित्तीय स्वीकृति के लिए पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके शाक्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवणस्त्रत्त् कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed