{"_id":"59e116f54f1c1bcf538b7365","slug":"festival-season-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली: गुलजार हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली: गुलजार हुए बाजार
lalitpur
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी और चाइना के सामान के विरोध के बाद इलेक्ट्रिकल्स की दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए भारतीय कंपनियों के आकर्षक मॉडल वाले इलैक्ट्रिक सामान दिखाए दे रहे हैं। चाइना स्टाइल में जहां बाजारों में इंडिया मेड मूविंग बल्ब मिल रहे हैं, वहीं सेफ्टी लॉकिंग मिक्सियों के साथ महंगे उपहार की योजनाएं भी हैं।
दीपावली के पहले इलैक्ट्रिक दुकानों पर तरह-तरह के रंगीन बल्बों के साथ ही महंगे और आकर्षक डिजाइन युक्त नये मॉडलों के इलैक्ट्रिक सामानों की भरमार दिखने लगी है। हालांकि जीएसटी का प्रभाव जहां दुकानदार बिक्री पर होना बता रहे हैं, वहीं कंपनियों ने कई नये मॉडलों में सामानों के साथ उपहार की योजना भी शुरू की है। ऐसी स्कीमों वाले इलैक्ट्रिक सामान लेने के लिए जहां कई लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं तो कई लोग या तो सामान तत्काल खरीद ले रहे हैं या फिर धनतेरस इनकी बुकिंग कर ले रहे हैं। इस बार बाजार में एक कंपनी ने सेफ्टी लॉकिंग सिस्टम युक्त आकर्षक नए मॉडलों में मिक्सियां और माइक्रोवेब व ओटीजी जैसे इलैक्ट्रिक सामान उतारे हैं। सेफ्टी लॉकिंग सिस्टम और हैवी साइज युक्त मिक्सियां जिसे हाथ से दबाने की जरूरत नहीं होगी कंपनी बाजार में लाई है। यह मिक्सियां 2300 रुपये से लेकर पांच रुपये तक की रैंज में मिल रही हैं। साथ ही इन मिक्सियां में गिफ्ट स्कीम भी लाई है। यह मिक्सियां लेने पर ग्राहकों को 1500 रुपये को लेडीज पर्स उपहार में दिया जाएगा। वहीं इसी कंपनी का ही माइक्रोबेब, ओटीजी (बिस्किट, केक बनाने वाला उपकरण) बाजार में 3800 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक बाजार में उतारा गया है, जिसमें एक इन उपकरणों के खरीदने के लिए कंपनी की ओर से 2500 रुपये तक की कीमत का लेडीज पर्स की उपहार योजना लागू की गई है। इसके साथ ही बाजार में आकर्षक डिजाइनिंग व लुकिंग युक्त प्रेस भी बाजार में लाई गई है। अभी तक बाजार में 750 वाट की ही प्रेस आती थी, लेकिन इस बार से एक हजार वाट से लेकर 1100 वाट की प्रेस बाजार में मिल रही है। हालांकि दुकानदार इस बार चाइना सामान के इलेट्रिक सामान मंगाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्षों से इस बार जीएसटी की मार के चलते सामनों की बिक्री पर असर पड़ा है, वहीं चाइनीज सामानों के विरोध ने इंडिया मेड सामानों की मांग बढ़ी है। हालांकि इंडिया मेड सामान चाइना सामानों से महंगे जरुर हैं। वहीं इंडिया मेड सामानों में मविंग बल्व, कमल के फूल डिजाइन के बल्व, लालटेन डिजाइन के बल्व, लाइटिंग आदि आकर्षक झालरें और इंदौर से बनी झालर भी लोगों को खूब लुभा रही हैं, वहीं इस बार अब तक गरमी का असर होने के चलते दशहरा के बाद दीपावली आने तक भी पंखों की बिक्री भी खूब हो रही है।
-
आकर्षक उपहार योजना से बिक्री बढ़ने की उम्मीद
इस बार जीएसटी और चाइना के विरोध के कारण इलैक्ट्रिक सामानों की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में कमी आई है। लेकिन कंपनियों द्वारा जो उपहार योजनाएं और आकर्षक नये लुकों में अच्छी क्वालिटी के सामान बाजार में आए हैं, उनसे काफी हद तक बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहक इंडिया मेड सामान की अधिक डिमांड कर रहे हैं, जिसके चलते इंडियन कंपनियों ने भी चाइना स्टाइल में इलैक्ट्रिक सामान उतारे हैं।
विज्ञापन
-
जीएसटी से ठंडा पड़ा बाजार
इस बार दीपावली आने के पहले तक भी दस फीसदी इलैक्ट्रिक सामान की बिक्री नहीं हो सकी है, जबकि पिछले साल तक यही सामान 50 प्रतिशत तक बिक जाता था। नलकूप का सामान लेने के लिए ही अधिकांश किसान दुकान पर आ रहे हैं। जबकि अन्य इलैक्ट्रिक सामान जो दीपावली पर सजावट में लगाए जाते हैं, पांच से सात प्रतिशत लोग ही पहुंच रहे हैं। इंडिया मेड सामान महंगा होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग कम रुचि ले रहे हैं, वहीं चाइना सामानों की बिक्री कम तो हुई है, लेकिन यह इंडिया मेड सामानों से तीन गुुना तक सस्ते होने के चलते अब भी कई लोग ले जाते हैं, हालांकि जो लोग पूछते हैं, उन्हें चाइना और इंडिया सामान की पहचान करा दी जाती है।