फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers upset due to encroachment near the boundary wall of cooperative society

Lalitpur News: सहकारी समिति की चहारदीवारी के निकट अतिक्रमण से किसान परेशान

Mon, 03 Jul 2023 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to encroachment near the boundary wall of cooperative society
जाखलौन। कस्बे की सहकारी समिति की चहरादीवारी के पास अतिक्रमण से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति के प्रबंध निदेशक ने कई बार लोगों को कब्जा हटाने को कहा लेकिन कोई हटने को तैयार नहीं है। इसके चलते समिति के निर्माणाधीन गोदाम का सामान आने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक अशोक पटेल ने बताया कि उन्होंने 11 फरवरी 2021 को अवैध कब्जाधारी बड़े भाई पुत्र शकूर खां, राजू खां पुत्र रहमत खां, बबलू खां पुत्र सुल्तान खां, मकसूद खां पुत्र शहीद खां, सलीम खान, बालेस्टर पुत्र कासिम खां, निजाम खां पुत्र कासिम खान, इब्राहिम खां पुत्र उस्मान खान, ब्रज नारायण, चंद्रभान आदि को लिखित में नोटिस देकर अवगत कराया था कि सात दिन में अपने कब्जे हटा लें अन्यथा सरकारी मशीनरी से कब्जा हटाया जाएगा। नोटिस का कोई असर नहीं हुआ। वर्तमान में गोदाम के निर्माण होने के कारण 23 जून को सात दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया परंतु कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। इससे किसानों को भी समिति में आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अवैध अतिक्रमणकारी खरीद केंद्र प्रारंभ होने पर अपनी बकरियों को समिति में छोड़ देते हैं जिससे किसान अपने अनाज को सुरक्षित नहीं बचा पाते हैं यदि यदि किसान आपत्ति उठाता है तो उसके साथ झगड़ने को को तैयार हो जाते हैं। थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह ने बताया कि यदि अतिक्रमण हटाने के निर्देश मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed