फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers asked for compensation for crops damaged by rain

Lalitpur News: बारिश से बर्बाद फसलों का किसानों ने मांगा मुआवजा

Sat, 21 Sep 2024 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers asked for compensation for crops damaged by rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चार माह की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी और कटी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी और भारतीय किसान यूनियन ने अलग-अलग ज्ञापन देकर बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की।
एसडीएम श्रीराम को दिए ज्ञापन में सपा नेताओं ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण खेत खलिहान जलमग्न हो गए हैं। मूंग, मूंगफली, मक्का, उड़द और सोयाबीन की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने कर्ज लेकर फसलों की बुआई की थी, वह कर्जदार हो गए हैं। किसानों को बीमा कंपनियां कोई राहत नहीं दे रही हैं। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मक्खन कुशवाहा, राजेश पठारी, चाली यादव, शुभम झा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा की अगुवाई में आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने दिए ज्ञापन में बताया कि मावलेन और चुनगी सहित पूरे जिले में अतिवृष्टि से 90 फीसदी नुकसान हुआ है। बीमा कंपनियां किसानों को गुमराह कर रही हैं। किसानों को दो सप्ताह के अंदर फसलों का बीमा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed