{"_id":"6059eae78ebc3ee63965e877","slug":"farmer-died-at-field-misteriously-lalitpur-news-jhs1915242164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
विज्ञापन
ded body1.jpg
- फोटो : ded body1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी के मजरा सेरवांस में सोमवार की देर शाम को खेत पर टपरे में ठहरे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने भी घटना की जानकारी ली। वहीं, परिजन बिजली गिरने से मौत होना बता रहे हैं।
थाना जाखलौन के ग्राम दावनी मजरा सेरवांस निवासी माखन सिंह यादव (35) पुत्र स्व. सेव सिंह यादव सोमवार की शाम को अपने खेत पर था। इसी दौरान अचानक से मौसम बिगड़ गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे माखन सिंह खेत पर ही बने टपरे में चला गया। उधर, काफी देर तक जब माखन घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खेत पर खोजने गए, उन्होंने टपरे में जाकर देखा तो वहां माखन अचेत पड़ा मिला। परिजन उसके जीवित होने की आस में उसे तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के दौरान उसका विसरा सुरक्षित रख लिया गया। वहीं जानकारी मिलने पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के छोटे भाई जयहिंदर ने बताया कि सोमवार की शाम को जब उसका भाई खेत पर बने टपरे में था, बादलों की तेज गड़गड़ाहट के चलते बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई होगी। मृतक के तीन पुत्र हैं और वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। इस मामले में तहसीलदार सदर श्याममणि त्रिपाठी ने बताया कि परिजन बिजली गिरने से मौत की बात कह रहे हैं लेकिन किसी ने देखा नहीं है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।