फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer death, administration

किसान को मौत ने खोल दिए मंत्री व प्रशासन के दावों की पोल

Sat, 23 Oct 2021 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
farmer death, administration
ललितपुर। प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और अफसरों के आश्वासन के बाद भी किसानों को खाद के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। आलम यह है कि तीन दिन से जरूरत के मुताबिक खाद न मिलने पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे, लेकिन उन्हें आश्वासन ही दिए जा रहा है। इसी का नतीजा रहा कि शुक्रवार को एक किसान की खाद में लाइन में लगे रहने के दौरान मौत हो गई। हैरत की बात तो यह है कि एक ओर जहां किसान की मौत पर परिजन आंसू बहा रहे थे, वहीं शहर के एक होटल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य ए के शर्मा युवा किसान संवाद में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बखान कर रहे थे। उन्होंने मौके पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को उम्मीद थी कि रबी की फसल में स्थिति सुधर जाएगी। डीजल मंहगा होने पर पलेवा की चिंता भी भगवान ने दूर करते हुए बारिश कर दी। खेत तैयार होने पर जब बुवाई की तैयारी की तो डीएपी का संकट खड़ा हो गया। किसान सुबह से ही दुकानों पर लाइनें लगाकर खड़े हो गए, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली। विरोध प्रदर्शन और जाम लगाने के बाद चेते प्रशासन ने गैर जनपदों में खाद न जा सके इसके लिए सीमा सील कर दी। बुधवार देर शाम राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाह ने डीएम सहित अफसरों के साथ बैठक कर खाद वितरण में पारदर्शिता लाने के निर्देश देते हुए कहा था कि किसान परेशान न हों, सुबह से दुकानों पर निर्धारित दरों पर खाद मिलेगी, लेकिन नतीजा सिफर रहा। बृहस्पतिवार को भी किसानों को धरना प्रदर्शन करना पड़ा। कुछ स्थानों पर खाद वितरित भी की गई लेकिन किसान को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिली। शुक्रवार को पूरे जिले में किसान सड़कों पर आ गए और शहर क्षेत्र में किसान भोगीलाल की खाद के लिए लाइन में लगे रहने के दौरान मौत हो गई। हैरत की बात तो यह है कि किसान की मौत की खबर मिलने के बाद भी जनप्रतिनिधियों ने मौके पर जाकर उसके परिजनों को ढांढस बधाना भी मुनासिब नहीं समझा। इधर, शहर के एक होटल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य एके किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के संदर्भ में किसानों से परिचर्चा करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed