{"_id":"6806a38f749fbc411e08e22c","slug":"facilities-are-dying-in-naveen-galla-mandi-farmers-are-wandering-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-133715-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नवीन गल्ला मंडी में दम तोड़ रहीं सुविधाएं, भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नवीन गल्ला मंडी में दम तोड़ रहीं सुविधाएं, भटक रहे किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते किसानों को मिलने वाली सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। किसान विश्राम गृह में ताला लटका हुआ है। पीने के लिए पर्याप्त पानी के इंतजाम नहीं हैं। यही नहीं सफाई न होने से नालियों में गंदगी भरी पड़ी हुई है। किसानों को मंडी में पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
यहां की गल्ला मंडी प्रदेश की नामचीन मंडियों में शुमार है। यहां पर जनपद के साथ ही सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जनपदों के किसान भी अपनी उपज बेचने आते हैं। इससे सीजन में प्रतिदिन 20 से 30 हजार क्विंटल अनाज की आवक होती है। मंडी परिसर में किसानों के आराम करने के लिए विश्राम गृह बना हुआ है, इसमें पलंग व पंखे की व्यवस्था की गई है। पानी के लिए टंकी बनी हुई है। प्रसाधन के लिए तीन सार्वजनिक शौचालय भी बने हुए हैं।
लेकिन, जिम्मेदाराें की उदासीनता के चलते किसानों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां विश्राम गृह में ताला लटका हुआ है। ताला खुलना तो दूर सफाई के अभाव में अंदर धूल जमी हुई है। पलंग भी अस्त-व्यस्त पड़े हैं। किसान जमीन पर पेड़ों के नीचे व भवनों की आड़ में बैठकर धूप से बचाव कर रहे हैं। इसके पास में बनी पानी की टंकी भी अतिक्रमण की चपेट में आ गई है। इससे पानी पीने तक की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
-- -
क्षतिग्रस्त पड़ी पानी की टंकी, आठ वर्ष से खराब पड़ा वाटर कूलर
मंडी परिसर में जगह-जगह पानी के लिए टंकी बनी हुई हैं, लेकिन अधिकांश टंकी क्षतिग्रस्त पड़ी हुई हैं। इन टंकी में टोंटी तक गायब हो गई हैं। टंकी देखकर किसान पानी के लिए पहुंच रहे हैं, नल न देखकर बिना पानी पिए ही वापस हो रहे हैं। यही नहीं परिसर में वर्ष 2015-16 में ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगाया गया था। शुरुआत में कुछ दिन तक तो ठंडा पानी मिला। लेकिन, लगभग आठ वर्ष से वाटर कूलर खराब पड़ा है।
-- -
फोटो- 14,
मंडी स्थित विश्राम गृह में ताला लटका रहता है। इससे पेड़ व अन्य टिन शेड के नीचे बैठना पड़ता है। विश्राम गृह को नियमित रूप से खुलवाया जाए।- अशोक, किसान
-- -
फोटो- 15
गल्ला मंडी में पानी की सुविधा के लिए लगी टंकी जर्जर बनी हुई है। टोंटी तक गायब हो गई हैं। ऐसे में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।-लल्लूराम
-- -
टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं है। स्टैंड पोस्ट में पाइपलाइन खराब होने से पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी की सुविधा के लिए सभी हैंडपंप की मरम्मत करा दी गई है।-सत्येंद्र सिंह, सचिव, नवीन गल्ला मंडी