फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Expectations ran trains, roads slow

उम्मीदों की दौड़ी ट्रेन, सड़कों की गति धीमी

Tue, 27 Dec 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Expectations ran trains, roads slow
train, lalitpur news - फोटो : demo
यूं तो वर्ष 2016 शहर के विकास की विभिन्न घोषणाओं से भरा रहा। लेकिन, रेल व सड़क परिवहन की भूमिका महत्वपूर्ण है। हालांकि, बहुत कम योजनाएं ही मूर्त रुप ले सकीं। शहर के विकास में जनपदवासियों को ललितपुर से खजुराहो तक ट्रेन की सौगात के रुप में बड़ी उपलब्धि मिली। सड़कों के निर्माण की घोषणाएं तो हुईं, लेकिन अब तक किसी भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका, जिसके चलते जनपदवासियों को पूरे वर्ष परेशानियां झेलनी पड़ीं। हालांकि वर्ष 2017 से जनपदवासियों को सड़कों की दशा में बदलाव की बड़ी आस है।  
विज्ञापन


खजुराहो तक ट्रेन संचालन ने पर्यटन को दी गति
 इस वर्ष 18 अक्टूबर 2016 को खजुराहो पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ किया गया  जिसने खजुराहो के साथ-साथ जनपद के पर्यटन को भी गति प्रदान की। 167 किलोमीटर लंबी यह रेल परियोजना 763 करोड़ रुपए से तैयार हुई है। जनपदवासी ललितपुर से खजुराहो तक मात्र 35 रुपए में पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नई ट्रेनों की घोषणाएं तो हुईं, लेकिन संचालन नहीं
खजुराहो पैसेंजर ट्रेन शुभारंभ के समय रेल मंत्री द्वारा भोपाल से ललितपुर होते हुए खजुराहो तक भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने और तुलसी एक्सप्रेस के टीकमगढ़-खजुराहो होते हुए इलाहाबाद ले जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उक्त ट्रेनों का संचालन अब तक शुरु नहीं हो सका है। हालांकि अब नए साल में जनपदवासियों को उक्त ट्रेनों के संचालन की आस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टू-लेन सड़कों की घोषणा, निर्माण की गति धीमी
 जनपद की सड़कों की स्थिति सुधारने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा टू-लेन व फोन लेन सड़कों के निर्माण की घोषणाएं की गईं। ललितपुर से देवगढ़ तक केंद्रीय निर्माण निधि के तहत टू-लेन सड़क निर्माण का कार्य कुछ दिन पूर्व ही शुरु किया गया। जबकि इसकी घोषणा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व की गई थी। इसी मार्ग पर मुख्यमंत्री द्वारा फोर-लेन बनाने की घोषणा की गई। ललितपुर से देवगढ़ तक यह सड़क के टू-लेन किए जाने का कार्य शुरु हो गया है। इसे बनाने में करीब 53.77 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं चंदेरी से राजघाट-बानपुर होते हुए टीकमगढ़ तक एनएच का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। लेकिन इसको अमलीजामा पहनाने में फिलहाल समय लगेगा। इसी प्रकार ललितपुर से राजघाट तक केंद्रीय मार्ग निधि से 37.82 करोड़ रुपए की लागत से टू-लेन सड़क निर्माण कार्य जारी है। जखौरा से राजघाट तक केंद्रीय मार्ग निधि से ही 35.31 करोड़ रुपए की राशि से सड़क निर्माण किया जा रहा है। 


देवगढ़ क्रॉसिंग ओवर ब्रिज का प्रस्ताव मंजूर
 ललितपुर-देवगढ़ क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर मंजूर हो चुका है। निर्माण सेतु निगत को करना है। इस ओवरब्रिज का निर्माण रेल लाइन से चार मीटर ललितपुर स्टेशन तिराहे की ओर और चार सौ मीटर देवगढ़ की ओर होना है। ओवरब्रिज करीब साढ़ेे सात मीटर चौड़ाई का बनाया जाना है। कार्य अब तक शुरु नहीं हो सका है। वहीं रेलवे द्वारा सिलगन रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद होने की परेशानी से निजात दिलाने के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग पूरा होने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed