फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   eve teasing, family assauted

किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में परिजनों को पीटा, दो पर मुकदमा

Tue, 23 Mar 2021 06:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
eve teasing, family assauted
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में सोमवार की रात को विवाद के दौरान घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करते हुए उसे बचाने आई मां और भाई को आरोपियों ने लाठी और हॉकी से पीटकर चोटिल कर दिया।
विज्ञापन

सदर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 मार्च को शाम साढ़े सात बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी, तभी मोहल्ला रावतयाना निवासी बसंत गुप्ता व प्रकाश कुशवाहा आए और उसके साथ अभद्रता और छेड़खानी करने लगे, उसके चिल्लाने पर उसकी मां एवं भाई ने उसे बचाया तो दोनों ने उन सभी के साथ लाठी, हॉकी से मारपीट की और गाली गलौज करते हुए धमकाया। मारपीट के दौरान उसकी मां व भाई के शरीर व हाथ में चोट आई है। किशोरी अपनी चोटिल मां व भाई को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां से उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज कर उपचार किया गया। कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने एवं छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed