{"_id":"66203eba0e833e82a10395a4","slug":"electricity-supply-stalled-in-bachhlapur-for-five-days-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113408-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पांच दिनों से बछलापुर में ठप पड़ी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पांच दिनों से बछलापुर में ठप पड़ी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा/ललितपुर। ब्लाॅक बिरधा के बछलापुर में पांच दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति ठप है। बीते दिनों आंधी चलने से हाईटेंशन लाइन के दो खंभे खराब हो गए थे, अब तक इनकी मरम्मत नहीं हो सकी। इसका खामियाजा ग्रामीणों को अंधेरे व गर्मी की समस्या से परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
कई स्थानों पर बिजली का हाल बेहाल है। ग्राम पंचायत बछलापुर में चार दिन पूर्व आंधी से हाईटेंशन लाइन के दो खंभे टूट गए थे। तब से गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार चार दिन से बिजली न आने से मोबाइल चार्ज न होने से दूर संचार सेवाएं ठप हो गई हैं। इस भीषण गर्मी में दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है। शाम होते ही घरों में अंधेरा छा जाता है।
-- -
चार माह पहले ही डाली गई थी लाइन
गांव में चार माह पहले ही नई लाइन डाली गई थी, लेकिन पहली ही आंधी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। खंभे तक क्षतिग्रस्त हो गए।-- -
बार ब्लाॅक के चार गांवों में भी बिजली बाधित
ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम कारीटोरन, इमलिया, बरखिरिया, खजरा आदि चार गांवों में चार दिन पूर्व खंभे टूट गए थे, जिन्हें अब तक नहीं बदला गया। न ही प्रभावित लाइन को ठीक किया गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप बनी हुई है। किसानों की जायद की फसलें भी सूखने की स्थिति में आ गई हैं। कारण मोटर न चलने से सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा/ललितपुर। ब्लाॅक बिरधा के बछलापुर में पांच दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति ठप है। बीते दिनों आंधी चलने से हाईटेंशन लाइन के दो खंभे खराब हो गए थे, अब तक इनकी मरम्मत नहीं हो सकी। इसका खामियाजा ग्रामीणों को अंधेरे व गर्मी की समस्या से परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
कई स्थानों पर बिजली का हाल बेहाल है। ग्राम पंचायत बछलापुर में चार दिन पूर्व आंधी से हाईटेंशन लाइन के दो खंभे टूट गए थे। तब से गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार चार दिन से बिजली न आने से मोबाइल चार्ज न होने से दूर संचार सेवाएं ठप हो गई हैं। इस भीषण गर्मी में दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है। शाम होते ही घरों में अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन
चार माह पहले ही डाली गई थी लाइन
गांव में चार माह पहले ही नई लाइन डाली गई थी, लेकिन पहली ही आंधी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। खंभे तक क्षतिग्रस्त हो गए।