फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity and water supply stopped as soon as the storm came

Lalitpur News: आंधी आते ही बिजली और पानी की आपूर्ति ठप

Mon, 28 Apr 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water supply stopped as soon as the storm came
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार देर रात आंधी आने से जगह-जगह हाईटेंशन तार टूट गए। शहर समेत 150 से अधिक गांवों की बिजली रातभर ठप रही। बिजली न होने से कई मोहल्लों में जल आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित रही।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रात 11:30 बजे तेज आंधी आई। गल्ला मंडी बिजली घर में स्थापित फीडर संख्या एक, तीन, चार, पांच, गोविंद नगर, बिहारी राशन, नेहरूनगर, घंटाघर और तालाबपुरा फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसी दौरान बिहारी राशन फीडर के अंतर्गत हाईवे के किनारे लगे चार खंभों के हाईटेंशन तार नीचे आ गए। डैम रोड चर्च के पास और लेड़िया मोहल्ला में तारों पर पेड़ गिर गए। वहीं, गोविंद नगर से डोड़ाघाट की ओर नदी पार जा रही हाईटेंशन लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए। इससे लाइन टूट गई और लेड़ियापुरा, बिहारी राशन, डैम कॉलोनी, सिंचाई विभाग कॉलोनी, नई बस्ती आदि क्षेत्रों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह बिजली विभाग ने पेट्रोलिंग कराई। चौकाबाग, नहर के पास, गोविंद नगर में शहजाद नदी के पास हाईटेंशन तारों पर पेड़ टूटकर गिर गए थे। अवर अभियंता धीरज कुशवाहा की टीम ने तारों को जोड़ा। रविवार दोपहर दो बजे के बाद तारों को जोड़ने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई। वहीं, फीडर संख्या चार के अंतर्गत देवगढ़ रोड पर एक ट्रांसफार्मर का फेज उड़ गया। इससे जुड़े चंडी मंदिर मोहल्ला व देवगढ़ रोड की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे फेज जोड़कर ट्रांसफार्मर से बिजली सुचारु कराई। वहीं फीडर संख्या चार और पांच के लिए आने वाली 33 केवी लाइन की बिजली शनिवार देर रात 1:10 बजे चली गई। 10 मिनट बाद बिजली आते ही फिर चली गई, जो देर रात डेढ़ बजे सुचारु हो सकी। शहर के बाकी फीडरों की बिजली तो सुचारु हो गई, लेकिन कई जगह फेज उड़ने से मोहल्लाें की बिजली देर रात तक ठप रही।
आंधी आने से बाईपास विद्युत सब स्टेशन में स्थापित मसौरा, निवाई, रघुनाथपुरा और कल्यानपुरा फीडरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हाईटेंशन तार टूटने से बिजली अगले दिन दोपहर तक ठप रही। मसौरा फीडर के अंतर्गत ग्राम जिजयावन और ग्राम मसौराकलां के पास हाईटेंशन तारों पर पेड़ गिर गए, तार टूटने से बिजली रातभर ठप रही।
पेट्रोलिंग कर तारों को जोड़कर रविवार सुबह 11 बजे आपूर्ति सुचारु की गई। निवाई फीडर के अंतर्गत आंधी में मसौरा खुर्द के पास एवं अन्य स्थानों पर हाईटेंशन तारों पर पेड़ गिर गए। बिजली कर्मचारियों ने हाईटेंशन लाइनों को हटाकर आपूर्ति सुचारु की। रघुनाथपुरा फीडर के अंतर्गत आंधी में ग्राम झरकौन और ग्राम रघुनाथ पुरा में हाईटेंशन तारों पर पेड़ गिरने से बिजली ठप हो गई। इसे ठीक कर सुबह साढ़े दस बजे बिजली सुचारु की गई। ग्राम कल्यानपुरा नलकूप के लिए बनाए गए फीडर की बिजली भी आंधी के दौरान ठप हो गई, जो दोपहर बाद तक भी सुचारु नहीं हो सकी।

----------
आंधी से कई स्थानों पर एचटी लाइनें टूट गईं, इससे रात में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रविवार को टीम ने लाइनों की मरम्मत कर सप्लाई बहाल कर दी।-पुष्पेंद्र, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed