फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   election watch administration

‘‘अपने हाथ में देश की नइया, समझो दीदी-भैया’’

Thu, 26 Jan 2017 01:35 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 26 Jan 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
election watch administration
politics - फोटो : demo pic
लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन से नेहरू महाविद्यालय तक मानव शृंखला का निर्माण किया गया। करीब पांच किमी की मानव शृंखला में छात्र/छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हालांकि परिवहन के चलते मानव शृंखला कई बार छिन्न-भिन्न हुई। वहीं, शाम को वर्णी कॉलेज से मशाल जुलूस निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसमें कहा कि ‘‘घर घर जाकर समझाना है, मतदान करने सभी को जाना है’’। नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने एकांकी नाटक के माध्यम से ‘‘अपने हाथ में देश की नइया, समझो दीदी-भैया’’ का संदेश दिया। नेहरू महाविद्यालय की छात्रा रिचा पुरोहित ने अपनी गीत मंडली के साथ मतदाता जागरूकता का गीत ‘‘बिक जइयो न दारू, मुरगा, नोट में, वोट देना है तुम्हे होश में’’ तथा ‘‘चुटैया में यह लो बांध, सबको वोट डालने जाने’’ प्रस्तुत किया।    
विज्ञापन

   
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘‘युवा और भावी’’ मतदाताओं का सशक्तीकरण विषय रखा गया है। जिसे ध्यान में रखकर मानव शृंखला की योजना बनाई गई। सुबह दस बजे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रूपेश कुमार अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी ललितपुर विधानसभा क्षेत्र रमेश चंद्र तिवारी व अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पर उनका मतदाता जागरूकता की कैप पहनाकर और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए मतदाता जागरूकता के बैज लगाया गया। जिलाधिकारी ने इस बृहद मानव शृंखला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन से लेकर नेहरू महाविद्यालय तक निर्मित मानव शृंखला का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन किया। रेलवे स्टेशन से लेकर नेहरू महाविद्यालय तक छात्र-छात्राओं ने वोट के महत्व व मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगाकर जनपदवासियों को आगामी 23 फरवरी 2017 को होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक, अध्यापिकाओं के सक्रिय सहयोग से तहसील के पास मतदाता जागरूकता से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मानव शृंखला का समापन नेहरू महाविद्यालय पर हुआ, जहां पर नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश अग्रवाल, उप प्राचार्य ओम प्रकाश शास्त्री सहित महाविद्यालय के अन्य गुरूजन उपस्थित रहे। खासबात यह रही कि मानव शृंखला को देखते हुए वाहनों के लिए मार्ग डायवर्ट नहीं किया गया। जिस समय छात्र/छात्राएं एक दूसरे के हाथों को पकड़कर मानव शृंखला बना रहे थे, उसी दौरान दोपहिया, तिपहिया व चार पहिया वाहन इधर उधर होते रहे। इसके अलावा पेयजल के लिए टैंकर व इमरजेंसी के लिए चिकित्सकों से लैस एंबुलेंस भी नजर नहीं आई। मतदाता जागरूकता रैली में नगर के संभ्रांत नागरिक, विभिन्न विभागों के अफसर,  माध्यमिक शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा के अध्यापक/अध्यापिकाएं, राजस्व विभाग एवं विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि आदि मौजूूद रहे। उधर, राजकीय इंटर कालेज ललितपुर के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह एवं उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने पहली बार मतदाता बने युवा मतदाताओं में शाहनवाज बेग, गोपाल सिंह, सुगंधा, रेशमा, रविपाल, आयुषी चौहान, बिट्टी, वर्षा, नंदिनी, अर्चित तथा अपूर्वा जैन को मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके उपरांत डा. रूपेश कुमार ने राजकीय इण्टर कालेज के सभागार में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलायी। जिसमें उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान करने करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पूनम मलिक, अजब सिंह, सुमनलता सोनकर, आरके शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन जयशंकर द्विवेदी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed