{"_id":"583b36474f1c1b5f290888bb","slug":"eight-places-mnega-word-watching-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ स्थानों पर मनेगा वर्ड वाचिंग डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ स्थानों पर मनेगा वर्ड वाचिंग डे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
आठ स्थानों पर मनेगा वर्ड वाचिंग डे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में दो दिसंबर को आठ स्थानों पर वर्ड वॉचिंग डे मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम गोविंद सागर बांध पर होगा। डीएफओ ने चिह्नित स्थलों पर प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए रेंज अधिकारी के साथ कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी है।
प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से दो दिसंबर को वर्ड वॉचिंग डे मनाने का निर्णय लिया है। दो से चार दिसंबर के मध्य आगरा जिले के जरार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विदेश के साथ अन्य प्रदेशों से पक्षी विशेषज्ञ एवं छात्र शामिल होंगे।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने जनपदस्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक वीके जैन ने जिले के आठ स्थलों को चिह्नित किया गया है। जहां प्रवासी पक्षियों को देखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने चिह्नित स्थलों पर रेंज अफसर के साथ कर्मचारियों को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
मुख्य कार्यक्रम गोविंद सागर डैम पर आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त माताटीला डैम, राजघाट डैम, जामनी डैम, रोहणी डैम, सजनाम डैम, मानसरोवर तालाब तालबेहट व शहजाद डैम पर प्रवासी पक्षियों का दीदार किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों और स्थानीय लोगों को बुलाया जा रहा है, जिससे कि वह पक्षियों के प्रति जागरूक हो सके। इस संबंध में डीएफओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक, डिग्री कालेज, इण्टर कालेज के प्राचार्यो एवं बीएसए को पत्र लिखा है।
एनजीओ प्रतिनिधि होंगे शामिल
कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, पक्षी विशेषज्ञ, पर्यावरण और वन्य जीव प्रेमी, बुद्धि जीवी, एनजीओ और जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दिनों डीएफओ ने वर्ड सेवर ग्रुप, मानव आरग्रेनाईजेशन, गौरैया बचाव अभियान से जुडे़ सदस्यों के साथ बैठक की थी। इस दौरान प्रवासी पक्षियों के संरक्षण, संवर्धन के बारे में जागरूकता फैलाने एवं प्रचार-प्रसार के लिए पंफलेट, बैनर, फ्लैक्स, डिस्पले बोर्ड लगाने पर चर्चा की गई।
इसके अलावा पोस्टर प्रतियोगिता कराने की रणनीति बनाई गई है। फिरोज इकबाल ने डिग्री कालेज, इंटर कालेज, जूनियर स्कूल के बच्चों को पक्षियों के संरक्षण की शपथ दिलाने का प्रस्ताव रखा, जिसे मान लिया गया है। स्थलीय पेंटिंग का दायित्व पुष्पेंद्र सिंह, स्वतंत्र व्यास, गौरव डयोडिया को दायित्व सौंपा गया है। पक्षी विशेषज्ञ निकेत मिश्रा, देवेंद्र यादव, आनंद साहू, डा. मुकेश पंथ आदि सहभागिता जताएंगे।