फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Efforts started to form a mobile team to conduct cheating-free examination

Lalitpur News: नकलविहीन परीक्षा कराने को सचल दल बनाने की कवायद शुरू

Sun, 14 Jan 2024 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Efforts started to form a mobile team to conduct cheating-free examination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जनपद स्तर पर शिक्षा विभाग की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। जनपद स्तरीय सचल दल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए शिक्षकों व अधिकारियों की सूची तैयार कराई जा रही है।
इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी में होना प्रस्तावित हैं। हाईस्कूल के 21,087 व इंटरमीडिएट के 13,614 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं। सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता को परखा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह निर्धारित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दे रहे हैं। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए अब जनपद स्तरीय सचल दल बनाने की कवायद शुरू है। सचल दल में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित शिक्षा विभाग से संबद्ध शिक्षकों व अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। -------
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा शांति पूर्वक कराने के लिए तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं। वह स्वयं निर्धारित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। कमियां मिलने पर उन्हें समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाते हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए जनपद स्तरीय सचल दल बनाया जाएगा, जोकि परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर नकलचियों को पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed