फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eat food after that sucide

सुबह बाजार में नाश्ता किया फिर कमरे में फांसी लगाकर दे दी जान

Sat, 26 Sep 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Eat food after that sucide
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत कस्बा बिरधा में एक व्यक्ति ने सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता अधिवक्ता हैं। फिलहाल फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा निवासी बृजभूषण (40) पुत्र प्रीतम सिंह कुशवाहा शुक्रवार की सुबह पांच बजे के आसपास जागा था। फिर कस्बे में समोसे की दुकान पर चला गया, जहां उसने सुबह करीब साढ़े छह बजे नाश्ता किया। इसके बाद वह घर लौटा और अपने कमरे में जाकर म्यारी पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ ही देर में परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जिस पर परिजनों ने उसे उतारा और तत्काल कस्बा के ही अस्पताल में उपचार को ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा चंदन ने बताया कि उसका भतीजा बृजभूषण खेती बाड़ी करता था और खेती से संपन्न था। उसके पिता अधिवक्ता हैं और वह उनका अकेला इकलौता पुत्र था। उसने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed