{"_id":"67e45540e7353c65bf039c7f","slug":"earlier-the-state-was-known-for-mafia-now-development-is-visible-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-132211-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले माफिया से जाना जाता था प्रदेश, अब दिखता है विकास : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले माफिया से जाना जाता था प्रदेश, अब दिखता है विकास : मंत्री
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पहले प्रदेश को माफिया से जोड़कर देखा जाता था। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही विकास दिखने लगा है। वह बुधवार को कल्याण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए आवास, शौचालय व खाद्यान्न की व्यवस्था कर उनके जीवन स्तर को उठाया। नारी सशक्तीकरण अभियान चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। मां-बहनों को उज्ज्वला का उपहार देकर धुएं से निजात दिलाई। युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि विभिन्न योजनाओं से जनपद का चौमुखी विकास हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने व एयरपोर्ट, बल्क ड्रग फार्मा पार्क सहित विभिन्न विकास कार्यों से जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ ने कहा कि आठ साल में कराए गए विकास कार्यों से काफी कुछ बदलाव आया है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर तैयार की गई विशेष लघु फिल्म एवं महाकुंभ पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। संस्कृति विभाग द्वारा भेजे गए कलाकारों ने बुंदेली लोक गीतों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रतिभाग किया।
इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप चौबे, भगत सिंह राठौर, कौस्तुभ चौबे, मनीष अग्रवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पानी के लिए भटकते रहे किसान
कल्याण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद किसान व अन्य लोगों के लिए पीने की पानी की व्यवस्था नहीं थी। प्यास लगने पर जब किसानों ने पानी मांगा तो उन्हें नहीं मिला। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को मंच से कहना पड़ा कि पहले किसानों को पीने को पानी दो, इसके बाद कुछ बात होगी। इसके बाद किसानों को पानी की बोतल मुहैया कराई गई।
00000
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मौन रहे मंत्री
ललितपुर। मंत्री रामकेश निषाद ने सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत की। स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जब उनसे पूछा गया तो वह उपयुक्त जवाब नहीं दे पाए। प्रसूता की मौत की प्रकरण में जांच की बात कही तो बीज वितरण व खेत तालाब योजना में जांच में दोषी होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने चुप्पी साध ली। उनसे जब आठ साल में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के संबंध में पूछा गया तो वह कोई आंकड़ा प्रस्तुत नहीं कर पाए। संवाद