फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dust flying on the under construction road is making one sick

Lalitpur News: निर्माणाधीन सड़क पर उड़ती धूल बना रही बीमार

Mon, 16 Dec 2024 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dust flying on the under construction road is making one sick
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। निर्माणाधीन महरौनी-नाराहट मार्ग पर उड़ रही धूल लोगों को बीमार बना रही है। कार्यदायी संस्था न पानी का छिड़काव करा रही है न काम में तेजी ला रही है। राहगीरों और दुकानदारों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। महरौनी से दो किमी तक सड़क के दोनों ओर दुकानें और मकान बने हुए हैं। नाराहट की ओर से सड़क बनाने का कार्य चल रहा है, जबकि महरौनी की ओर से पटरियों की खोदाई कर दो माह पहले गिट्टी बिछाकर छोड़ दी गई है।

वाहनों के निकलने पर धूल का गुबार उठ रहा है। इसी सड़क के किनारे राजकीय बालिका विद्यालय, शिशु मंदिर विद्यालय, विद्या मंदिर विद्यालय, शांति निकेतन इंटर कॉलेज स्थित है। यहां पढ़ने वाले बच्चे भी धूल की चपेट में आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की पटरी पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। न तो यहां पानी डाला जा रहा है और न ही सड़क बनाई जा रही है। पूरा दिन धूल उड़ने से लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed