{"_id":"574757e44f1c1b4407690c0e","slug":"durty-water-from-handpump","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी उगलने लगे हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी उगलने लगे हैंडपंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
handpump, lalitpur hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौर्रा/ललितपुर। पठारी इलाके में जल स्तर नीचे खिसकने से अब हैंडपंप दूषित पानी उगलने लगे हैं। इससे ग्रामीणों के सामने शुद्ध पेयजल जुटाने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्राम धौर्रा के पूर्व प्रधान का कहना है कि हैंडपंपों से कीड़े निकल रहे हैं, जिससे लोगों की सेहत खराब हो रही है।
जिले के पठार क्षेत्र में हालात दिनोंदिन खराब होते जा रहे हैं। कुआं व हैंडपंप जल विहीन हो गए हैं, जिससे ग्राम धौर्रा के लोगों को एक किमी की दूरी से पानी जुटाना पड़ रहा है। जल संस्थान की पाइप लाइन से जलापूर्ति फेल होने से समस्या और विकराल हो गई है।
किसी तरह हैंडपंप का पानी पीकर प्यास बुझा रहे थे कि अब उनमें कीड़े निकलने शुरू हो गए हैं। ग्राम धौर्रा के पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रसाद मिश्रा का कहना है कि भूगर्भ जल स्तर काफी नीचे चला गया है, जिस कारण हैंडपंपों से दूषित व कीड़ेयुक्त पानी निकल रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण यह पानी पीकर अपनी सेहत बिगाड़ रहे हैं। इसके बाद भी हैंडपंपों के पानी की सैंपलिंग नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ग्रामीणों को शुद्घ पेयजल के इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में धरना- प्रदर्शन को बाध्य हो जाएंगे।
इन ग्रामों में गहरा रहा पेयजल संकट
ग्राम चौंतराघाट, मुड़ारी, भारौन, दांवर, धौजरी, पिपरई, चांदपुर आदि गांवों में पेयजल की समस्या गहरा रही है। यहां के हैंडपंपों ने या तो पानी कम देना आरंभ कर दिया है या फिर सूख गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी हैंडपंप पानी छोड़ सकते हैं।