{"_id":"67cc983d4da1314fc808c318","slug":"due-to-change-in-weather-patients-of-cough-cold-and-fever-increased-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-131108-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मौसम में परिवर्तन से खांसी, जुकाम व बुखार के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मौसम में परिवर्तन से खांसी, जुकाम व बुखार के बढ़े मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वर्तमान में खांसी, जुकाम व बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या 60 फीसदी तक बढ़ गई है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे 360 मरीजों में 220 बुखार, सर्दी-जुकाम से ग्रसित मिले। इसके अलावा 40 फीसदी मरीज अन्य समस्याओं के आ रहे हैं। चिकित्सक बदलते मौसम में सर्दी से बचाव करने व खान-पान में संयम बरतने की सलाह दे रहे हैं।
दो सप्ताह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो रही है। ऐसे में दिन में तेज धूप और शाम व सुबह सर्दी का अहसास हो रहा है। ऐसे में हल्की सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। वर्तमान में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। मेडिकल कॉलेज में जगह-जगह मरीजों की कतार लग रही है।
शनिवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 360-370 मरीज पहुंचे। इसमें लगभग 220 मरीजों में बुखार, सर्दी-जुकाम से ग्रसित मिले। इनमें अधिकांश मरीजों में खांसी व जुकाम के पाए गए। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम से मौसमी बीमारियां बढ़ रहीं हैं। वर्तमान में घरों में कूलर व पंखा न चलाएं। गर्म कपड़े पहनें और सर्दी से बचाव करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी सिंह ने बताया कि वर्तमान में ओपीडी में सर्दी, खांसी व बुखार के आ रहे हैं। तीन से चार बच्चे निमोनिया से ग्रसित भी आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को सर्दी से बचाव की अधिक आवश्यकता है। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। ठंडे पदार्थों के सेवन से दूर रहें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
इस तरह करें बचाव
- गर्म कपड़े पहनें।
- कपड़े गीले होने पर तुरंत बदलें।
- साफ-सफाई पर ध्यान दें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
- बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें।