{"_id":"665cea45bb9792251204b284","slug":"dozens-of-illegal-connections-from-rising-line-water-crisis-in-10-localities-lalitpur-news-c-11-1-jhs1008-326589-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राइजिंग लाइन से दर्जनों अवैध कनेक्शन...10 मोहल्लों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राइजिंग लाइन से दर्जनों अवैध कनेक्शन...10 मोहल्लों में पानी का संकट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दस मोहल्लों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं, कई लोग राइजिंग लाइन में पाइप जोड़कर पानी का अंधाधुंध उपयोग कर रहे हैं। यह हाल शहर के मोहल्ला लेड़ियापुरा में टंकी के पास का है। यहां दो दर्जन लोगों ने पीछे से सीधे राइजिंग लाइन में अवैध कनेक्शन करा लिए हैं और 24 घंटे पानी ले रहे हैं। हैरत की बात यह कि कनेक्शन विभागीय कर्मचारियों के निवास स्थान के पास ही किए गए हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत से जूझकर भुगतना पड़ रहा है।
नगर पालिका में पेयजल आपूर्ति जल संस्थान द्वारा नलों के माध्यम से की जाती है। डोंडाघाट स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कच्चा पानी लगाकर फिल्टर कर पीने के योग्य बनाया जाता है। इसके बाद सीडब्ल्यूआर प्लांट से राइजिंग लाइन से टंकियों को भरा जाता है। यह लाइन 24 घंटे चालू रहती है। इस लाइन से कनेक्शन नहीं दिया जाता, लेकिन वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय लेड़ियापुरा में राइजिंग लाइन में लगभग दो दर्जन कनेक्शन अवैध रूप से चल रहे हैं। यही नहीं इन कनेक्शन वाले घरों में 24 घंटे पानी की सप्लाई हो रही है। कई तो अवैध कनेक्शन लेकर घरों में लगे पौधों की सिंचाई कर रहे हैं। इन अवैध कनेक्शन की लाइनें झाड़ियों व घास के बीच से होकर गुजरी हैं। कई ने खेत व कचरा के नीचे से डाल ली हैं, जिससे दिखाई न दे।
-- -
विभागीय कर्मी ने नहीं दी अधिकारियों को सूचना
टंकी में पानी भरने वाली लाइन में अवैध रूप से कनेक्शन हैं। इन कनेक्शनों से बर्बाद हो रहे पानी ने टंकी भरने के समय को बढ़ा दिया है। विभागीय कर्मचारी भी इसी परिसर में रह रहा है, लेकिन वर्षों के बाद भी इन अवैध कनेक्शनों की सूचना विभाग को नहीं दी। अधिकारियों ने बताया कि कर्मी द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। सोमवार को सभी कनेक्शनों को काटा जाएगा। इसके बाद जोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
इंटर कनेक्शन लाइन की नहीं हो सकी जांच
बीते दो दिन से लेड़ियापुरा स्थित टंकी से नेहरूनगर की सप्लाई वाली लाइन से गांधीनगर व सिविस लाइन की लाइन को जोड़ा जा रहा है। दो दिन में कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो गया है। इसके बाद विभागीय कर्मचारी जनप्रतिनिधि समेत मोहल्लावासियों के साथ टंकी के पास पहुंचे, जहां पानी खोलने की बात कही। इसी दौरान अवैध कनेक्शन के बारे में परिसर में रह रहे कर्मी से पूछताछ की। कर्मी समेत परिजन व जनप्रतिनिधि व मोहल्लावासियों में कहासुनी हो गई। टंकी से आपूर्ति चालू न होने पर सप्लाई की जांच नहीं हो सकी। विभाग के अवर अभियंता भी लौट गए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
-- -
लेड़ियापुरा स्थित टंकी की राइजिंग लाइन में अवैध कनेक्शन होने की जानकारी है। सोमवार को कनेक्शनों को कटवाया जाएगा। इसके बाद भी कोई जोड़ता है तो कार्रवाई की जाएगी।-शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान