फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Do deep plowing of fields for good yield

Lalitpur News: अच्छी पैदावार के लिए खेतों की करें गहरी जुताई

Mon, 13 May 2024 03:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Do deep plowing of fields for good yield
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रबी की फसल कटाई के बाद अब किसान खेतों की गहरी जुताई करे दें, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन हो सके। कतार में फसलों की बुवाई, फसल चक्र, सहफसली खेती, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई करने से कम लागत में अधिक उत्पादन मिलता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हल्की बारिश होने से खेतों में नमी आ गई है, ऐसे में गहरी जुताई करें, इससे फसलों में रोग व कीट लगने की संभावना कम होती है।

ग्रीष्मकालीन जुताई मानसून आने से पहले की जाती है। इस समय जुताई के अधिक फायदे होते हैं। गहरी जुताई से जल, वायु और मिट्टी का प्रदूषण कम हो जाता है। खेत की मिट्टी में सुधार होता है, पानी धारण करने की क्षमता बढ़ जाती है। जुताई से खेत में उगे खरपतवार और फसल अवशेष मिट्टी में दबकर सड़ जाते हैं, जिससे मिट्टी में जीवांश की मात्रा बढ़ जाती है और यह खाद के रूप में भी कार्य करती है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारतीय ने बताया कि गर्मी में गहरी जुताई के बाद मिट्टी में पाए जाने वाले हानिकारक जीवाणु, कवक आदि पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed