फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM wrote a letter to the government to open the pulses purchasing center soon

Lalitpur News: दलहन क्रय केंद्र शीघ्र खोलने को डीएम ने शासन को लिखा पत्र

Tue, 17 Feb 2026 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
DM wrote a letter to the government to open the pulses purchasing center soon
दूरभाष पर वार्ता कर किसानों की आर्थिक स्थिति से कराया अवगत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के किसानों के हित में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने दलहन फसलों की समय पर खरीद सुनिश्चित कराने की पहल की है। किसान संगठनों और किसानों की मांग पर उन्होंने शासन स्तर पर दूरभाष के माध्यम से वार्ता की और औपचारिक पत्र भेजकर मध्य मार्च से पूर्व क्रय केंद्र संचालित करने की अनुमति मांगी है।
जिलाधिकारी ने शासन को अवगत कराया कि जिले में बड़ी संख्या में किसान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। फसल तैयार होते ही उन्हें घरेलू और कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए तत्काल धन की आवश्यकता पड़ती है। यदि समय पर क्रय केंद्र संचालित नहीं होते तो किसान मजबूरी में अपनी उपज बिचौलियों को कम दाम पर बेच देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाद में यही बिचौलिये सरकारी खरीद शुरू होने पर उसी उपज को समर्थन मूल्य पर बेचकर अनुचित लाभ अर्जित करते हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शासन से अनुरोध किया कि जनपद की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मध्य मार्च से पूर्व ही दलहन क्रय केंद्रों के संचालन की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सीधे मिल सके और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो।

गौरतलब है कि जिले में मटर और मसूर की फसल तैयार होने लगी है। कुछ क्षेत्रों में मटर की कटाई भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में समय से क्रय केंद्र खुलने पर किसानों को राहत मिलेगी और उन्हें समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed