फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM-SP along with police force did foot patrol in the city.

Lalitpur News: डीएम-एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में किया पैदल गश्त

Sun, 01 Mar 2026 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
DM-SP along with police force did foot patrol in the city.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली त्यौहार को लेकर शनिवार की शाम को जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर पैदल गश्त किया। इसमें उन्होंने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने आमलोगों, दुकानदारों और व्यवपारियों से संवाद किया और उनसे सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी लोगों से होली पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवई की चेतावनी दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी सहित सभी चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed