फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM in the hoisting Collectorate

डीएम ने कलैक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Sat, 28 Jan 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
 DM in the hoisting Collectorate
flagh, lalitpur news - फोटो : demo
68 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर डीएम ने प्रात: साढ़े सात बजे बजे घंटाघर स्थित महात्मा गांधी जी, चंद्रशेखर आजाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल और वीर सावरकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने जेल चौराहा पहुंचकर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और तुवन मंदिर के पास श्री परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां डीएम कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान और संविधान में उल्लेखित संकल्प का स्मरण उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कराया। 
विज्ञापन


डीएम डा. रूपेश कुमार ने कलेक्ट्रेट हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घनश्याम दास जी को माला और शाल भेंट कर सम्मानित किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सुंदर गीत प्रस्तुत किया। जिस पर डीएम ने 1000 रुपये पुरस्कार और मिष्ठान प्रदान किया। कलक्ट्रेट के कर्मचारियों अनिल दीक्षित, रामकिशोर शर्मा और नामदेव ने भी गणतंत्र दिवस के बारे में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घनश्याम दास ने भी अपने विचार प्रकट किए। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान और भारतीय गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। डीएम ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र एक मजबूत लोकतंत्र की निशानी है।
विज्ञापन


हम सब का यह दायित्व बनता है कि भारतीय संविधान में उल्लिखित नियमों और निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करें। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी, अपर उप जिलाधिकारी देवेंद्र पाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे सहित कलक्ट्रेट के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया। कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम के समापन उपरांत डीएम ने पुलिस लाइन पहुंचकर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान और संविधान में लिखित को संकल्प को स्मरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के जवानों द्वारा पुलिस परेड में मार्च पार्स्ट की सलामी दी। डीएम ने पुलिस लाइन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले और अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निर्वहन किए जाने पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed