फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District level junior badminton selection on 17th

Lalitpur News: जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चयन 17 को

Wed, 12 Mar 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
District level junior badminton selection on 17th
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल्स 17 मार्च को दो बजे से स्टेडियम में होगा। जनपदीय टीम झांसी में चयन के लिए 18 मार्च को ट्रायल व चयन होगा। मंडलीय टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

22 व 23 मार्च को आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडलीय टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रवेश निशुल्क है। जो बालक-बालिका 01 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे हों, वे प्रतिभाग करने के लिए पात्र होंगे। आयु प्रमाण-पत्र अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर चयनित बालक-बालिका टीम को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए 18 मार्च को शाम चार बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, झांसी पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed