फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   disobedience of rule in containment zone

कंटेनमेंट नहीं हो रहा बचाव के नियमों का पालन

Fri, 10 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
disobedience of rule in containment zone
नई बस्ती में घोषित कंटेनमेंट जोन के मोबाइल बैरियर से खुलेआम सामान लेकर आवाजाही करते लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित करके उइन इलाकों सील किया जा रहा है। इस क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मोबाइल बैरियर बनाए गए हैं। आवागमन को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है, लेकिन शहर के पांच मोबाइल बैरियरों पर पुलिस की ढील होने के कारण कंटेनमेंट जोन में लोग आवाजाही कर रहे हैं, ऐसे में आम लोगों को संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर देशवासी परेशान हैं। संक्रमित क्षेत्रों में कोराना को रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, धरातल पर कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। जबकि, देश में कोरोना संक्रमण का बढ़ता दायरा भीषण रुप ले रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिस क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज मिलता है, उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है। यहां पर दो सौ से ढाई सौ मीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। संक्रमित क्षेत्र के मोहल्ला की सभी गलियों में बैरीकेटिंग लगाकर बंद किया जाता है। चारों ओर से बंद होने के बाद एक गली में मोबाइल बैरियर बनाया जाता है, जहां से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

मोहल्ला में पूरी जांच नहीं होने तक किसी को अंदर जाने व बाहर आने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसकी निगरानी के लिए पुलिस बल को तैनात किया जाता है। नियमों का उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, वर्तमान में कोरोना संक्रमित कंटेनेमेंट जोन में लागू नियम नजर नहीं आ रहे हैं। धरातल पर स्थिति कुछ और ही बनी हुई है। ऐसी ही स्थिति बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में घोषित कंटेनमेंट जोन में देखने को मिली, जहां पर अधिकांश मोहल्लों के कंटेनमेंट जोन के मोबाइल बैरियर पर आवागमन रोकने को तैनात पुलिस बल नदारद रहा। इससे कंटेनमेंट जोन में लोग धड़ल्ले से आवागमन करते नजर आए।
शहर के मोहल्ला सिद्दनपुरा में बना मोबाइल बैरियर सूना नजर आया। इससे लोग दो पहिया वाहनों से आवागमन करते रहे। नई बस्ती में घोषित कंटेनमेंट जोन के मोबाइल बैरियर से लोग खुलेआम सामान लेकर आवाजाही करते रहे। सरायपुरा स्थित मोबाइल बैरियर से लोगों का आवागमन लगातार हो रहा है। शाही रोड स्थित मोबाइल बैरियर की स्थिति इससे अलग नहीं है, जहां पर लोग बेखौफ होकर बाजार में पहुंच रहे हैं, ऐसी ही स्थिति रिसाला मंदिर स्थित मोबाइल बैरियर की है। कंटेनमेंट जोन में बाहर निकलने व अंदर जाने के लिए रोक टोक नहीं होने से लोग बेखौफ घूम रहे हैं। इतना ही नहीं बाजार में अधिक भीड़ होने से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इससे कई लोगों के संपर्क में आकर संक्रमण फैला सकता है।

--------
एसडीएम के निरीक्षण में नहीं पाए गए पुलिस कर्मी
शहर के मोहल्ला सरदारपुरा में कोरोना मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित कर इस इलाके को सील कर दिया गया था, जहां पर उपजिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज ने दो दिन पूर्व निरीक्षण किया था। उन्होंने पाया था कि नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज स्थित मोबाइल बैरियर पर पुलिस नहीं है। इस पर उन्होंने पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए थे।
---------
शहर के संक्रमित क्षेत्रों में घोषित कंटेनमेंट जोन में मोबाइल बैरियर पर पुलिस मौजूद नहीं होना गंभीर बात है। इसकी जांच कराई जाएगी।
- गजल भारद्वाज
उपजिलाधिकारी सदर
--------
मोबाइल बैरियर पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यदि ड्यूटी में लापरवाही बरती जा रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- केशवनाथ, क्षेत्राधिकारी सदर

सिद्दनपुरा में सूना पड़ा मोबाइल बैरियर

सिद्दनपुरा में सूना पड़ा मोबाइल बैरियर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed