{"_id":"67f426e4581039987f0c0275","slug":"dirty-water-is-supplied-in-six-villages-quenching-thirst-is-becoming-difficult-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-132939-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छह गांवों में गंदे पानी की आपूर्ति, प्यास बुझाना हो रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छह गांवों में गंदे पानी की आपूर्ति, प्यास बुझाना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत चार ग्राम पंचायतों में पानी की आपूर्ति की सुविधा की गई है, इसके बावजूद भी लगभग 15 हजार की आबादी को पेयजल संकट बना हुआ है। कारण यहां पर पहले ही दो-तीन दिन के अंतराल में नल आ रहे हैं, उसमें भी गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में लोगों को पीने के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना से ग्राम पंचायत पिपरा, रायपुर, छिपाई व मनपुरा में पेयजल आपूर्ति की सुविधा की गई है। योजना के अंतर्गत ग्राम रायपुर में टंकी का निर्माण किया गया है। इससे चारों ग्राम पंचायतों में सप्लाई की जाती है। वर्ष 2023 के अंत में पेयजल सप्लाई शुरू हुई। शुरुआत में पर्याप्त पानी मिलने पर खुशी हुई। लेकिन, वर्तमान में पेयजल आपूर्ति बदहाल बनी हुई है। साथ ही गंदा पानी आने से पीने तक का संकट बना हुआ है। यहां पर नियमित रूप से सप्लाई तक नहीं हो रही है। ग्राम रायपुर में टंकी होने के बाद भी नलों में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। इससे पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यही नहीं कभी-कभार नलों में पानी आने पर भी गंदा पानी आ रहा है। इससे पीने के पानी का संकट बना हुआ है। यही हाल ग्राम पंचायत पिपरा, मनपुरा व छिपाई का है। यहां पर लोगों को पानी जुटाने के लिए दूर से हैंडपंप व अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदा पानी पीने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। सूचना के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है।
-- -
फोटो- 23
कैप्सन- राजबहादुर सिंह यादव
बीते दिनों से लगातार नलों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे पीने के लिए पानी का संकट बना हुआ है।
- राजबहादुर सिंह यादव
-- -
फोटो- 24
कैप्सन- कृपाल अहिरवार
नलों में नियमित पानी न आने से पहले ही संकट बना हुआ था। अब गंदा पानी आने से अधिक समस्या हो गई है।
- कृपाल अहिरवार
-- -
फोटो- 25
कैप्सन- सुशील विश्वकर्मा
नलों का गंदा पानी आ रहा है। इसके पीने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। सूचना के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।
- सुशील विश्वकर्मा
-- -
फोटो- 26
कैप्सन- अखिलेश जैन
ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट को देखते हुए आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाए। इससे पानी की किल्लत दूर हो सके।
- अखिलेश जैन
-- -
फैक्ट फाइल
- योजना का नाम - लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना
- योजना की लागत - 127.27 करोड़
- कार्य शुरु होने की तिथि - 2020
- पेयजल सप्लाई शुरु - 2023
- लाभांवित ग्राम - 04
- नल कनेक्शन की संख्या - 1353
- लाभान्वित आबादी लगभग - 15 हजार
वर्जन
लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत रायपुर, छिपाई, मनपुरा, पिपरा में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति न होने व गंदे पानी की आपूर्ति होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराकर समस्या को दूर कर नियमित सप्लाई शुरू कराई जाएगी। -अवनीश सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण इकाई