{"_id":"67992b03fff30369830e0c46","slug":"devotees-left-for-mahakumbh-there-was-hustle-and-bustle-at-the-station-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-128535-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महाकुंभ के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, स्टेशन पर रही गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महाकुंभ के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, स्टेशन पर रही गहमागहमी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। महाकुंभ जाने के लिए सोमवार रात से ही स्टेशन पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कुछ लखनऊ तक जाने के लिए ट्रेनों में चढ़ गए तो कुछ यात्री रातभर प्लेटफार्म पर डटे रहे। मंगलवार सुबह से ही मेला स्पेशल और नियमित ट्रेनों से हजारों श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। जीआरपी व पुलिस कर्मी यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ाने में सहायता करते नजर आए।
मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए यहां से हजारों श्रद्धालु मंगलवार को महाकुंभ के लिए ट्रेनों, बसों व निजी वाहनों से रवाना हुए। सुबह बीना-छिक्की महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन से सैकड़ों लोग प्रयागराज के लिए रवाना हुए। पूरी ट्रेन ठसाठस भरी रही। दिन में प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के आने से दो घंटे पहले ही स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देर शाम 7:38 बजे आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस कुछ ही मिनट विलंब से आई, लेकिन यह ट्रेन सिर्फ खजुराहो तक ही चलाए जाने की जानकारी मिलने पर यात्री बरौनी एक्सप्रेस और तुलसी एक्सप्रेस के इंतजार में स्टेशन पर ही ठहरे रहे। रात में बरौनी एक्सप्रेस के आने पर उसमें सवार होने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जगह नहीं मिली तो पटरियों की ओर से ट्रेन में चढ़े यात्री : प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में प्लेटफार्म पर भारी भीड़ रही। लोग आसानी से ट्रेनों में नहीं चढ़ पा रहे थे। बहुत से यात्री इंजन के आगे से घूमकर पटरियों के पास पहुंचे और ट्रेनों में चढ़ने लगे। हालांकि, जीआरपी कर्मचारी लगातार माइक लेकर पटरियों के पास नहीं जाने, चलती ट्रेन में नहीं चढ़ने और दूसरी ट्रेनों के आने के बारे में भी बताते रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
48 घंटे में 16 हजार श्रद्धालु हुए रवाना : शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से महाकुंभ जाने के लिए 48 घंटों में 64 बसें प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। जबकि, छह सौ से अधिक चार पहिया वाहन ट्रेवल एजेंसियों के माध्यम से और दो सौ से अधिक निजी चार पहिया वाहन भी प्रयागराज रवाना हुए। ललितपुर से पांच ट्रेनों से भी हजारों श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। बहुत से लोग ललितपुर में ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर झांसी और बीना पहुंच गए और वहां से ट्रेनों या अन्य माध्यमों से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। अनुमान है कि 48 घंटों में 16 हजार यात्री प्रयागराज गए।
0000000000000
महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ होने पर जीआरपी कर्मियों से अतिरिक्त घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है। सिविल पुलिस की मदद भी ली जा रही है। यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में चढ़ाया जा रहा है।-नवीन कुमार, थानाध्यक्ष जीआरपी।
0000000
बेतवा में आज स्नान करेंगे श्रद्धालु, तैयारियां पूरी
जाखलौन। मौनी अमावस्या पर बेतवा नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंगलवार को घाट की साफ सफाई करा दी गई। प्रबंधक धीरज सिंह यादव ने बताया कि रणछोड़ मानव कल्याण समिति की ओर से घाट पर पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं करा दी गई हैं। स्नानार्थी गहरे पानी में न जाएं, इसके लिए नदी में बल्ली लगाकर रस्सी बांध दी गई है। दो गोताखोर व मोटर बोट तैयार कर दिए गए हैं। संवाद