फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Devotees immersed in devotion to Ganpati Bappa.

Lalitpur News: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Thu, 17 Sep 2026 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in devotion to Ganpati Bappa.
ललितपुर। भगवान गणेश के आगमन के बाद शहर और ग्रामीण अंचलों में श्रद्धालु भक्ति में लीन हैं। शहर में सजाई गई झांकियों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। जाखलौन और देवगढ़ में भी गणेश प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा अर्चना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और गणपति की आराधना की। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 87 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। यहां सुबह-शाम श्रद्धालुजन गणपति बप्पा की आराधना में लीन रहते हैं। शहर के कटरा बाजार में लाल बाग के राजा और बाल गणेश समिति बाढ़ई नीम के समीप प्रतिमाएं हैं। त्रिदेव गणेश समिति रामभवन चौबयाना, गणेशोत्सव समिति नई बस्ती और नेहरूनगर में भी प्रतिमाएं विराजित हैं।
विज्ञापन

000000000000
गणेश समितियों का उत्साह
कटरा बाजार की बाल गणेश समिति में गौरव विश्वकर्मा, प्रिंस सेन,आयुष,प्रांजल सोनी व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। संतोष सोनी, उमेश, रोहित और संजय भी इस समिति में शामिल हैं। वहीं चौबयाना में त्रिदेव गणेश समिति सक्रिय है। इसमें जितेंद्र सिंह परमार, मदन कुशवाहा, रोहित चौबे और गोलू पुरोहित शामिल हैं। गोविंद पांडेय, प्रदीप लक्ष्यकार, सावन पांडेय और बेटू शर्मा भी समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
विसर्जन की वैकल्पिक व्यवस्था
शहजाद नदी पर पुल तैयार नहीं हो पाया है। इस कारण गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में समस्या आ रही है। नगर पालिका प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। गोविन्द सागर बांध के निकट सीतापाठ या उसके आसपास अस्थायी कुंड तैयार किए जाएंगे। यह वैकल्पिक व्यवस्था बनाने पर प्रशासन विचार कर रहा है।

00000000000000
फोटो 46
प्राचीन गणेश मंदिर में पहुंंच रहे श्रद्धालु
देवगढ़ में भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में विराजमान अति प्राचीन गणेश प्रतिमा है। जो कि धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां दूर दूर से लोग पहुंच रहे है। देवगढ़ धर्म सनातन धर्म रक्षा समिति के अध्यक्ष आचार्य पं. रवि तिवारी ने प्राचीन मंदिर के संरक्षण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed