{"_id":"6b00a7a40bd1bfae5804c7c8","slug":"departmental-teams-will-inspect-facilities-in-schools-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-167122-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्कूलों में सुविधाओं की जांच करेंगी विभागीय टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्कूलों में सुविधाओं की जांच करेंगी विभागीय टीमें
Sat, 21 Nov 2026 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण अब विभाग की टीमें करेंगी। यह जांच जिला स्तर पर गठित टीमों द्वारा की जाएगी। टीमें छात्राओं के लिए अलग शौचालय, दिव्यांग छात्रों के लिए सुगम शौचालय और शौचालयों के दरवाजे व खिड़कियों की सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं परखेंगी।
जनपद में 40 राजकीय माध्यमिक और 1357 परिषदीय बेसिक विद्यालय संचालित हैं, जहां डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। शासन द्वारा शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्मार्ट क्लास और दिव्यांग शौचालय सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। माध्यमिक, बेसिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में इन सुविधाओं का निरीक्षण होगा। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शासन के निर्देश पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि टीमों द्वारा इन व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।