{"_id":"68c1d07c5d90d866230ea541","slug":"dengue-has-struck-the-city-confirmed-in-elisa-test-of-a-girl-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-142433-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहर में डेंगू ने दी दस्तक, युवती की एलाईजा जांच में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहर में डेंगू ने दी दस्तक, युवती की एलाईजा जांच में हुई पुष्टि
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में डेंगू के दस्तक देते ही स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। मेडिकल कॉलेज में हुई एलाईजा जांच में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुधवार को विभागीय अधिकारियों ने निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की। अब डेंगू के मरीजों की संख्या दो हो गई है।
बीते माह मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया था, जिसमें जलभराव की निकासी कराई गई थी। साथ ही लोगों को जागरूक करने का दावा किया गया था। लेकिन, डेंगू के मिले मरीज ने अभियान की पोल खोल दी है। एक सितंबर को ब्लॉक बार के बस्त्रावन गांव में एक युवक इंदौर में मजदूरी करने गया था। हालत खराब होने पर वह घर आ गया था। मेडिकल कॉलेज में एलाईजा जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के बाद उसकी तबीयत में सुधार हुआ। बुधवार को एलाईजा जांच में और एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई।
मोहल्ला आजादपुरा निवासी 21 वर्षीय युवती को तीन सितंबर को बुखार आया था। पांच सितंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। डेंगू के लक्षण होने पर किट से जांच की गई। इसके बाद एलाईजा जांच की गई। बुधवार को डेंगू होने की पुष्टि हुई। मलेरिया विभाग ने नालियों में लार्वीसाइड का छिड़काव कराया। साथ ही आसपास में सर्वे कर बुखार के मरीज खोजे। अधिकारियों ने बताया कि मरीज अपने घर पर पूर्णत: स्वस्थ है।
विज्ञापन
-- -
इस तरह करें बचाव
- घर के आसपास सफाई रखें।
- घर के पास पानी जमा न होने दें।
- खुले में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती का प्रयोग करें।
-- --
गलियों व खाली प्लाटों में भरा गंदा पानी
शहर से गांव तक जगह-जगह खाली प्लाटों में पानी जमा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। हैंडपंप के पास भी गंदगी का अंबार लगा है। यही कारण है कि बीमारियों का दायरा बढ़ रहा है।
-- -
तैयार है 20 बेड का डेंगू वार्ड : मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। चारों ओर खिड़कियों में जाली लगाई गई है। मीडिया प्रभारी डाॅ. विशाल जैन ने बताया कि वार्ड में समुचित मात्रा में दवाइयां रखवाई गई हैं। हालांकि, अभी कोई भी मरीज वार्ड में नहीं है।
-- -
डेंगू के मरीज की सूचना मिलने पर निरोधात्मक कार्रवाई कर दी गई है। लार्वा मारने के लिए छिड़काव कराया गया है।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ