फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand to halt the operation of Roadways buses ahead of private buses.

Lalitpur News: निजी बसों के आगे हो रहे रोडवेज बसों के संचालन को रोके जाने की मांग

Thu, 10 Sep 2026 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to halt the operation of Roadways buses ahead of private buses.
ललितपुर। जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। एसोसिएशन ने निजी बसों के आगे रोडवेज बसों के संचालन को रोके जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे निजी वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि निजी बस ऑपरेटर स्वीकृत परमिट के आधार पर तय समय पर बसों का संचालन करते हैं। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने 6 जुलाई को 16 मार्गों पर अस्थायी अधिकार पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे। एसोसिएशन का आरोप है कि प्राधिकरण ने स्थायी परमिट बिना समय सारिणी के जारी कर दिए हैं। जबकि बिना समय सारिणी के परमिट आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते। परिवहन निगम की बसें बिना समय सारिणी के निजी बसों के आगे चल रही हैं। इससे मार्गों पर विवाद की स्थिति बन रही है। एसोसिएशन ने झांसी से मदनपुर, मड़ावरा मार्ग पर बिना परमिट संचालन रोकने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह नहीं रोका गया, तो सभी निजी बस ऑपरेटर बस संचालन बंद कर देंगे। ज्ञापन पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महासचिव अवधेश कौशिक, हामिद, जितेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र, जितेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


नई रोडवेज बस सेवा का आरंभ
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने ललितपुर से मड़ावरा मदनपुर के लिए बस सेवा शुरू की है। यह बस सुबह ललितपुर से मड़ावरा मदनपुर के लिए चलती है। साथ ही सुबह मदनपुर से मड़ावरा होकर ललितपुर से झांसी के लिए भी आवागमन कर रही है। अब यात्रियों को बसों के लिए एक घंटे तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिल रहा लाभ
रोडवेज की पहली बस अब सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर रवाना हो रही है। पहले यह बस सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर जाती थी। इससे यात्री अपने गंतव्य तक समय से पहुंच रहे हैं। मड़ावरा से झांसी के लिए भी साढ़े आठ बजे एक बस चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed